साल 2024 की शुरुआत से ही देश के सभी राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है यह कोहरा इतना ज्यादा है कि सुबह की विजिबिलिटी जीरो पहुंच चुकी है। कोहरे के के कारण यातायात में तो परेशानियां हो ही रही है साथ ही किसानों की चिंता भी बढ़ गई है किसानो के अनुसार जितना ज्यादा कोहरा बढ़ेगा और जितने दिन तक चलेगा वह फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

वही जिस तरह साल की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है कोहरे के बारिश भी देखने को मिल रही है मौसम विभाग ने अगले आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का भारी अलर्ट जारी किया है जिसका असर बुधवार सुबह से देखने को मिल गया है। बीती रात घना कोहरा रहा और सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई जिसकी वजह से लोगों को कोहरे और बारिश का डबल अटैक देखने को मिला यातायात तो ठप रहा ही साथ ही लोगों का घर से निकलना भी दुबर हो गया।

मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश का किया अलर्ट जारी:

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है जो कि मध्य भारत में देखने को भी मिल रहा है और यह अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं रहेगा बूंदाबांदी और कहीं कहीं तेज बारिश भी देखी जा सकती है इसीलिए 3 दिन तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। वही बारिश के साथ-साथ कोहरा भी छाया रहेगा बीते दिन कोहरे के कारण हाइवे सहित अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट जला कर सूर्य उदय के पश्चात भी वाहन चलाना पड़े।

जैसे-जैसे समय बढ़ता जा गया कोहरे की चादर गहरी होती चली गई 10:00 बजे तक यह स्थिति थी कि कुछ दूरी पर ही दिखाई नहीं दे रहा था इस कारण भोपाल इंदौर फोरलेन हाईवे से लेकर पुराने हाईवे पर वहां लाइट जलाकर भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे कई जगह कोहरे के कारण हाइवे पर सड़क दुर्घटनाओं की खबरें भी सामने आई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह के रहने की संभावना जताई गई है उसके बाद आगे आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

किसानो की चिंता बढ़ी ,फसलों को हो सकता है नुकसान:

कोरी और बारिश के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है किसानों का कहना है कि यदि ऐसा ही मौसम रहा तो उन फसलों को अधिक नुकसान होगा जिन में फूल आ रहे हैं वही लहसुन प्याज की फसल को भी खतरा है। किसानों का मानना है कि घना कोहरा होने से पाला पड़ने का डर है जिससे कि फसलों में इल्लियां लग सकती हैं और फैसले खराब हो सकती हैं वहीं जहां चने की फसल में इल्लियां लगने का डर सता रहा है वहीं अन्य फसलों पर भी कीड़े होने का डर सता रहा है। सबसे ज्यादा डर उन किसानों को वह जिन्होंने है जिन्होंने सब्जियों की फसल उगाई है।

मौसम के इस उलट फेर को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों के के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है और उन्हें फसलों को किस तरह रखा जाए वैसा बताया जा रहा है साथ ही उन्हें सावधानियां बरतने की बात कही जा रही है जिससे कि वह अपनी फसल को सुरक्षित रख सके। किसानों का कहना है कि यह मौसम फसलों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है और जिन फसलों में पानी देना पड़ रहा है उनके लिए थोड़ा फायदा भी है क्योंकि इस सर्दी के मौसम में रातों को जाग कर किसानों को बारिश होने की वजह से अब फसलों में पानी नहीं देना पढ़ रहा।

शीत लहर ने भी परेशान कर रखा है सुबह से ही कोहरे के साथ शीत लहर चलने से लोग ठंड के मारे कपकपाने लगे। वही मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि जैसे ही यह मौसम खुलेगा तो लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आगामी दिनों में ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

बता दें कि आमतौर पर जनवरी महीने की शुरुआत सर्द सुबह से ही होती है आंकड़े देखें तो 2014 और 2020 में साल के पहले दिन ही कोहरा छाया रहा था कोहरा भी घना था वही 2023 में जनवरी की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई थी इस साल भी घना कोहरा छाया रहा स्थिति यह रही कि सुबह के समय चलने वाली ट्रेन घंटा लेट चली और यात्रियों को यातायात में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *