देश में नए साल की शुरुआत मौसम के नए मिज़ाज से हुई है साल 2024 के पहले दिन ही मौसम में उलटफेर देखने को मिला और पहले दिन से ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया। जिन राज्यों में अभी तक सर्दी नहीं पढ़ रही थी वहां भी साल के पहले दिन से ही मौसम ने करवट बदल ली और तेज ठंड का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही कोहरे और बारिश का डबल अटैक भी देखने को मिला। मौसम में बीते दिनों से कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। सर्दी की बात करें तो सर्दी बढ़ती ही जा रही है और मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस सर्दी से अभी कुछ दिनों तक राहत मिलने की कोई भी संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और उत्तर पूर्वी दिशाओं से ठंडी हवा आने से उत्तर भारत के मैदानी राज्य और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही 8 जनवरी यानी आज से नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद मौसम का मिजाज बदलने को मिलेगा।

एक और नया पश्चिमी विक्षोभ होने वाला है सक्रिय:-

कोहरे ,बारिश और तेज ठंड के दौर में एक और चिंता की खबर आ गई है। मौसम विभाग ने जल्द ही एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है आज यानी 8 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। अभी जहां राज्यों में कड़ाके की ठंड लोगों पर सितम ढा रही है, वहीं अब बारिश और कोहरे के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ क्या बदलाव लेकर आता है यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा।

उत्तर भारत के राज्यों समेत मध्य भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर चालू है। यहां लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और कोहरे का डबल अटैक भी देखने को मिल रहा है। मध्य भारत में लगातार उत्तर से आ रही शीत लहरों ने यहां का तापमान तेजी से गिरा दिया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई ज्यादा सुधार होने की संभावना नहीं है। बीते दिन के हाल तो यह रहे की मध्य भारत में पूरे दिन कोहरा छाया रहा साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिली।

आज यानी 8 जनवरी से इस घने कोहरे से थोड़ी राहत मिली है और हल्की सी धूप का एहसास हुआ है लेकिन अभी मौसम विभाग ने मौसम में कोई ज्यादा बदलाव होने की बात नहीं कही है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ का असर भी मध्य भारत और उत्तर भारत में जल्द ही देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के राज्य दिल्ली, पंजाब, हरियाणा ,चंडीगढ़ ,यूपी ,बिहार, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि में मौसम के मिजाज बड़े ही कड़क नजर आ रहे हैं यहां लगातार ठंड में बढ़ोतरी हो रही है साथ ही बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल रही है मौसम विभाग ने तो कहीं कहीं ऑले बरसाने की संभावना भी जताई थी।

उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर का कहर , साथ ही बारिश की संभावना:-

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है कोहरे के साथ शीतलहर ने भी लोगों को परेशान करके रखा है। मौसम विभाग में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट तो जारी किया ही था साथ बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जिस तरह बीते दिन मध्य प्रदेश में तेज ठंड के बीच बारिश का डबल अटैक देखने को मिला है वैसे ही यूपी, बिहार में भी ऐसा देखने को मिल सकता है साथ ही दिल्ली से बंगाल एवं उड़ीसा तक सभी जगह शीत लहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश को हो सकती है वहीं केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा ,राजस्थान ,पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही पंजाब ,उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छा सकता है।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति संभव है। और देश की राजधानी दिल्ली में तो कोल्ड डे से भी ज्यादा सर्द दिनों की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। डल झील पर बर्फ की परत जम चुकी है। वहीं कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी भी हो चुकी है और पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। वही दिल्ली के मौसम की जानकारी की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है इसके अलावा 9 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *