मौसम की ताज़ा ख़बर: देश में नए साल की शुरुआत मौसम के नए मिज़ाज से हुई है साल 2024 के पहले दिन ही मौसम में उलटफेर देखने को मिला और पहले दिन से ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया। जिन राज्यों में अभी तक सर्दी नहीं पढ़ रही थी वहां भी साल के पहले दिन से ही मौसम ने करवट बदल ली और तेज ठंड का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही कोहरे और बारिश का डबल अटैक भी देखने को मिला। लेकिन कई दिनों बाद पहले साल की धूप देखी गई है।
9 जनवरी से मौसम में कुछ बदलाव देखा जा रहा है जिससे कि कई राज्यों में हल्की धूप भी निकलने लगी है। मौसम में बीते दिनों से कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। सर्दी की बात करें तो सर्दी बढ़ती ही जा रही है और मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस सर्दी से अभी कुछ दिनों तक राहत मिलने की कोई भी संभावना नहीं है। उत्तर भारत में नए पश्चिमी विकशॉप का असर जल्द ही देखने को मिलने वाला है।
उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय:-
उत्तर भारत के राज्यों समेत मध्य भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर चालू है। यहां लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और कोहरे का डबल अटैक भी देखने को मिल रहा है। मध्य भारत में लगातार उत्तर से आ रही शीत लहरों ने यहां का तापमान तेजी से गिरा दिया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई ज्यादा सुधार होने की संभावना नहीं है। बीते दिन के हाल तो यह रहे की मध्य भारत में पूरे दिन कोहरा छाया रहा साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिली।
मौसम विभाग ने मौसम में कोई ज्यादा बदलाव होने की बात नहीं कही है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ का असर भी मध्य भारत और उत्तर भारत में जल्द ही देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के राज्य दिल्ली, पंजाब, हरियाणा ,चंडीगढ़ ,यूपी ,बिहार, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि में मौसम के मिजाज बड़े ही कड़क नजर आ रहे हैं। यहां लगातार ठंड में बढ़ोतरी हो रही है, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे घोषित कर दिए हैं। साथ ही बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल रही है मौसम विभाग ने तो कहीं कहीं ऑले बरसाने की संभावना भी जताई थी।
दिल्ली ,यूपी में बारिश का अलर्ट हुआ जारी:-
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर आज भी जारी है। जहां आज मध्य भारत में हल्की धूप खिलती नजर आई है वहीं, कल दिल्ली-एनसीआर में मौसम का सबसे ठंडा दिन था, मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी ठंड की स्थिति वैसी ही बनी रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और 7 डिग्री के आस-पास बना रहने का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो ऐसा नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रहा है।
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के सियाना, संभल, जहांगीराबाद, खुर्जा, अतरौली, अलीगढ़ के आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम या तीव्रता की बारिश से आसार जताए हैं। इसके साथ ही राजस्थान के भरतपुर के आस-पास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी। वहीं अगर मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, गुजरात समेत मध्य भारत के राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है और हल्की धूप निकलने के आसार हैं।
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार हैं लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार जनवरी 2024 के पहले 8 दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में भारी उतार-चढ़ाव हुआ है. कल यानी सोमवार सुबह सबसे कम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, इस सीजन में 05 जनवरी सफदरजंग वेधशाला द्वारा दर्ज किया गया अब तक का एकमात्र कोल्ड है। लेकिन आने वाले दिनों में और कोल्ड डे की संभावना है।
