देश में ठंड अपने चरम पर है। चारों तरफ देशवासी ठंड के कर से जूझ रहे हैं उत्तर भारत और मध्य भारत में तो कड़ाके की ठंड ने लोगों के दिनचर्या पर काफी असर डाला है। जहां पहाड़ों पर तापमान माइनस में पहुंच चुका है तो वही उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान 4 से 2 डिग्री तक पहुंच चुका है और लोगों को इसी कड़ाके की सर्दी में अपने सभी काम करने पड़ रहे हैं और लोग अपनी दिनचर्या के कामों को करने के लिए इस कड़ाके की ठंड में मजबूर है।
पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार:-
देश के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर से मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश के आसार बताए हैं हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में अगले 5 दिनों तक बारिश बर्फबारी के आसार हैं मौसम विभाग के अनुसार शिमला के वेदर में उलटफेर होने वाला है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का ऐलान किया है। यह पश्चिमी विक्षोभ 25 और दूसरा 27 जनवरी से सक्रिय होने वाला है इसके प्रभाव से देश के पहाड़ी राज्यों में तो बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
साथ ही मैदानी राज्यों में भी इसका असर साफ देखने को मिलेगा। जैसा कि हम जानते हैं जब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होती है तो यहां से बर्फीली हवाएं देश के मैदानी राज्यों की ओर चलती हैं और यहां का तापमान तेजी से गिरती है जिससे कि मैदानी राज्यों में कड़ाके की सर्दी महसूस होती है। आने वाले दिनों में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा और ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों के कुछ जिलों में 25 से 28 जनवरी तक बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान जाते हैं हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 27 जनवरी तक देश के मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। वही देश के कुछ पहाड़ी राज्यों में 28 जनवरी को बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहेंगे।
घाटी में तापमान है शून्य:-
जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान और भी नीचे गिरता जा रहा है शीत लहर का प्रकोप तेज हो रहा है जिससे कि कड़ाके की ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वही घाटी के अन्य जिलों में भी ठंड का प्रकोप साफ नजर आ रहा है पुलवामा और सोफिया जिले में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार शुष्क मौसम 24 जनवरी तक जारी रहेगा जबकि 25 26 जनवरी तक केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है साथ ही यहां कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार भी नजर आ रहे हैं उनसे 31 जनवरी के बीच कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और बर्फबारी के आसान है 1 फरवरी को जम्मू कश्मीर में अलग-अलग स्थान पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है।
दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट:-
देश के दक्षिणी राज्यों में भी मौसम में लगातार उलट फेर देखने को मिल रहा है कभी बारिश का अलर्ट जारी किया जाता है तो कभी ठंड का प्रकोप बढ़ने लगता है अभी मौसम विभाग ने इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है बता दे की मौसम विभाग ने उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और यणम में अगले 4 दिनों के दौरान एक या दो स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है।
बता देंगे पिछले 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यणम और रॉयल सीमा में शुष्क मौसम बना रहा रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जहां देश के उत्तर उत्तरी राज्यों और मध्य भारत समेत सभी राज्यों में कड़ाके की सर्दी का अनुभव किया जा रहा है वहीं दक्षिणी राज्य भी अछूते नहीं है यहां भी काफी अच्छी सर्दी महसूस की जा रही है। वैसे तो देश में ठंड की विदाई का समय पास आ रहा है लेकिन अभी ठंड घटना की जगह बढ़ती जा रही है।
देश के उत्तरी राज्य और मध्य भारत में कोहरे और तेज ठंड का कर साफ दिखाई दे रहा है यहां लोग कड़ाके की ठंड और कोहरे से जूझते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीते दोनों देश में श्री रामलला मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ जो कि कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच कराया गया।
