देश के मौसम के पैटर्न में हुए उलट फेर के कारण देश में ठंड के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जहां सीजन की शुरुआत में ठंड का मौसम का एहसास भी नहीं हो रहा था वहां ठंड की विदाई के समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मध्य प्रदेश में पूरे सर्दी के सीजन में इस बार ठंड बहुत कम पड़ी और अब ठंड के विदाई के समय ठंड ने अपना रंग दिखा दिया और कड़ाके की सर्दी पढ़ने लगी।

नए साल में प्रदेश में बढ़ी ठंड और कोहरा:-

प्रदेश में जहां दिसंबर तक ठंड का नामोनिशान नहीं नजर आ रहा था वही साल के पहले दिन से ही मौसम ने अपने तेवर बदल लिए और कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। प्रदेश में लगभग 10 दिन साल की शुरुआत में घना कोहरा देखने को मिला और धीरे-धीरे ठंड बढ़ती गई अब हालात यह है कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है कुछ जगह तो शिमला से भी ठंडी पाए गए।

अब हालात यह है कि मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है और तापमान लगातार नीचे जा रहा है मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह का रहेगा अभी ठंड में कोई भी सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरह नव वर्ष कड़ाके की सर्दी में बिता या मनाया गया इस तरह 26 जनवरी पर भी कड़ाके की सर्दी रहेगी और 26 जनवरी भी कड़ाके की सर्दी में ही बीतेगी। बता दें कि पिछले साल भी 26 जनवरी को घना कोहरा छाया रहा था और इस साल भी कुछ वैसा ही होने जा रहा है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि जनवरी के आखिरी दिनों से मौसम में कुछ बदलाव नजर आएंगे और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी फरवरी के शुरुआत से तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी और ठंडक में कमी आएगी। जैसे कि लोगों को ठंड से और कोहरे से राहत मिलेगी। अभी शीतलहर के प्रकोप से और हवा में आई तेजी की वजह से तापमान तेजी से नीचे जा रहा है जब आने वाले दिनों में शीत लहर में कमी आएगी तब तापमान अपने आप बढ़ जाएगा।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का है अलर्ट ; मैदानी इलाकों में भी दिखेगा असर:-

देश की पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी राज्यों का तापमान गिरता जा रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में यानी 26 27 जनवरी को पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर किया है। ऐसा इसीलिए हो रहा है क्योंकि 26 और 27 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जिसकी वजह से इसका असर पहाड़ी राज्यों में तो देखने को मिलेगा ही , साथ ही मैदानी राज्यों में भी इसका असर साफ दिखाई देगा और ठंड में इजाफा होगा।

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में इन पश्चिम विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को मिलेगा जिससे कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश और कहीं-कहीं बर्फबारी भी नजर आएगी। जिससे कि यहां से चलने वाली बर्फीली हवाएं मैदानी राज्यों का तापमान फिर से तेजी से गिराएंगे और ठंड में इजाफा होगा।

बता दें कि जब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश होती है तब मैदानी राज्यों का तापमान भी गिरता है क्योंकि यहां से चलने वाली बर्फीली हवाएं जब मैदान में पहुंचती है तो वह यहां का तापमान भी गिरा देती हैं और ठंडक को बढ़ा देती है इसीलिए इस बर्फबारी और बारिश का असर साफ-साफ मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा इसीलिए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों यानी 26 जनवरी से 28 जनवरी तक तेज ठंड और सीवियर कोल्ड डे का भी अलर्ट जारी किया है।

कब तक मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत:-

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अभी मौसम में कोई सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं 26 जनवरी भी कड़ाके की सर्दी में ही बीतेगी और 28 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है लेकिन फिर जनवरी के आखिरी दिन से मौसम में बदलाव के आसार हैं धीरे-धीरे तापमान में इजाफा दर्ज किया जाएगा जिससे कि कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *