देश में ठंड की विदाई हो चुकी है, लेकिन ने सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर सभी राज्यों में ठंड को लोटा दिया है| जहां देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी चालू है तो वहीं मैदानी राज्यों में भी यही हाल है यह भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है जिससे की यहां बारिश का दौर चालू है| देश के हर राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा हैकही हल्की बारिश देखने को मिल रही है तो कही मध्यम और तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है| और कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल रही है|
देश की राजधानी में दिखेगा एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर:
भारतीय मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जताते हुए बताया है की आने वाले दिनों में राजधानी में एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिससे की ठंड बार बार लौटती देखी जायेगी|और तापमान में एकदम तेजी से इजाफा देखने को नहीं मिलेगा|अगर राजधानी में अभी के मौसम की बात की जाए तो अभी यह मौसम में ताड़ तो है लेकिन ढूंढ काम हो गई है|दिल्ली के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो यह का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आस पास बना हुआ है|
आज से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा :
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानी आज से मौसम में जोड़ा सुधार देखने को मिलेगा| लेकिन अभी थोड़ी थोड़ी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलती रहेगी | एक दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है| लेकिन तेज हवायो से अभी राहत नहीं मिलेगी|अगर पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम , मणिपुर, त्रपुरा आदि जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने मिलेगी| इसके अलावा पंजाब , हरियाणा, चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है|, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है की इन राज्यों में तापमान में जड़ा कोई बदलाव देखने को नही मिलेगा|
पहाड़ों पर अभी भी जारी है भारी बर्फबारी :
अगर देश के पहाड़ी इलाकों की बात करे तो जहां पिछले 48 घंटो मेभारी बर्फबारी और बारिश हुई है|मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर, गुलमर्ग,शोपिया,सोनमर्ग सहित अन्य पर्वतीय हिस्सा में भारी बर्फबारी में खबर है|इस बीच बर्फबारी के कारण यातायात में काफी दिक्कत हो रही है| कश्मीर घंटी में जाने वाले सभी राजमार्ग जैसे मुगल रोड, श्रीनगर लेह रोड सहित कई राजमार्ग बंद हो गए है|वही पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश की बात करे तो यहां भी बर्फबारी के कारण लगभग 400 रास्ते बंद हो गए है|वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में सिक्कों से खबर है की भारी बर्फबारी के कारण भारत चीन सीमा पर फंसे लगभग 500 पर्यटकों को भत्ते जवानों ने बचा लिया है| बर्फबारी के चलते हिमपात देखने और मौसम का लुफ्त उठाने देश और विदेशों से काफी संख्या में पर्यटक यहां आ रहें है|
|मध्य प्रदेश मौसम की जानकारी :
मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ देखने को मिल रही है|पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनो के बीच एक ट्रफ रेखा के रूप में उत्तर में उपस्थित है, वहीं एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर माध्य समुद्र तल पर सक्रिय है जो पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में नमी ला रहा है। वहीं दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक फैली ट्रफ लाइन माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है। 24 फरवरी की रात्रि से अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। यानी 24 फरवरी के बाद मौसम और ज्यादा बिगड़ेगा।
