वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अंचल में आप साफ दिखाई देने लगा है यहां का मौसम अब पलटने लगा है मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। ठंडी हवाओं की रफ्तार और तेज हो गई है रात के तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है तो दिन में भी ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में कमी आई है। ठंड की विदाई होते ही एक सप्ताह में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था उसके बाद अब फिर से मौसम में बदलाव होने लगा है।
जहां देश के पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश हो रही है तो इसमें देश के मैदानी राज्य भी पीछे नहीं है यहां भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हो रहे चक्रवर्ती परिसंचरण का असर सब देखने को मिल रहा है। यहां भी दवाओं की रफ्तार तेज हो गई है साथ ही हवाओं में ठंडक बढ़ गई है बीते दिन शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे और अब मौसम विभाग ने मध्यांचल में और आसपास के राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई है साथ ही मौसम विभाग ने कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी जाहिर की है।
राजधानी दिल्ली में मौसम के हाल :
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। यहां भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है न्यूनतम तापमान काफी कम हो गया है, वहीं, आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी को दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
और अगर देश के पर्वतीय राज्यों में जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात की जाए तो कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां पिछले 24 घंटे में देखने को मिली हैं, मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत में 26 और 27 फरवरी को गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 और 27 फरवरी को बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी। मौसम सुहावना रहेगा और तापमान में गिरावट होगी।
अगले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी :
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवती परिसंचरण की वजह से हवाओं में आई रफ्तार और ठंडक की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है शुक्रवार को अधिकतम तापमान मध्यांचल में 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यही नहीं मौसम ने अगले 48 घंटे बाद आंचल में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने के आसार है शुक्रवार को भी तेज हवाओं से ठंडक बढ़ी रही धूप निकलने के बावजूद भी गर्माहट का एहसास नहीं हुआ।
आसपास के इलाकों में बारिश होने और ओले गिरने में मौसम के तेवर और नरम पढ़ने लगे हैं दिन का तापमान कम होने से गर्मी से भी राहत मिल रही है मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो या तीन दिन बाद फिर मौसम बदल सकता है और माध्यम से हल तेज बारिश हो सकती है साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है क्योंकि कहीं-कहीं फसल पक चुकी है और कटने को खड़ी है लेकिन ऐसे में ओलावृष्टि और बारिश की खबर ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव दिखेगा असर :
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम एक्टिव है इसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी आ रही है इससे हल्की बारिश का दौर जारी है उत्तर भारत में 24 फरवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका असर से मध्यांचल यानी मध्य प्रदेश मे 26 फरवरी से 27 फरवरी तक दिखाई देगा इन दो दिन बारिश ऑल के साथ-साथ बिजली गिरने और चमकने के साथ तेज हवाओं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम बदलने का प्रमुख कारण दो अलग-अलग दिशाओं की हवाओं का आपस में मिलना है। जिसके कारण मौसम बदलेगा और ओडिशा तट के पास बना प्रति चक्रवात अगले दो दिन में स्ट्रांग होगा इसके कारण दक्षिण पश्चिमी हवा और पूर्वी हवा रविवार श्याम मध्य प्रदेश के पास आपस में टकराएगी इसी वजह से भोपाल समेत प्रदेश के 6 संभागों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने कहीं ओले गिरने और कहीं-कहीं बहुत तेज हवा चलने की संभावना है।
