मिशन रोजगार ,मेगा भर्ती अभियान के तहत सरकार ने की है अभी तक 4 लाख भर्तियां ,हर 6 में से एक महिला उम्मीदवार है । 10 लाख लोगों को मिलना है भर्तियां । जिनमें से चार लाख भर्तियां पूरी हो गई है ।अब सरकार को 6 लाख और भर्तियां करना है।

2023 के अंत तक 10 लाख पदों को भरने के लिए सरकार ने बड़ा भर्ती अभियान चलाया है ।आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि मिशन रिक्रूटमेंट के तहत अब तक नियुक्त किए गए हर 6 उम्मीदवार में से एक महिला है।

सरकार द्वारा आयोजित 6 रोजगार मेलों में से कम से कम 4,30,546 उम्मीदवारों को क्लर्क ,टाइपिस्ट ,शिक्षक और डॉक्टरों के रूप में नियुक्त किया गया है।

कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से 3,61,767 (84 )% भर्ती पुरुष थे और 16 % महिलाएं थी।

पीएम के “मेगा भर्ती अभियान” के तहत अधिकांश भर्ती रेल मंत्रालय में ,डाक विभाग में और गृह मंत्रालय में हुई हैं ।वित्तीय सेवा विभाग के लिए 33,743 पद का चयन किया गया और रक्षा मंत्रालय में 18,635 भर्ती हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *