अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य की दीर्घायु बढ़ाता है दीर्घायु बनाता है।
11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया।
योग भारत का प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है विचार संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समृद्ध समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है ।
यह केवल व्यायाम के बारे में नहीं है लेकिन अब अपने भीतर एकता की भावना दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है हमारी बदलती जीवन शैली में यह चेतना बनकर हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है तो आए इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते हैं।
