इस बार देश में नवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा ।यह योग दिवस प्रत्येक जिले के पुरातात्विक स्थल पर सामूहिक योग करके मनाया जाएगा। भारत में योग ने सभी के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं कॉविड महामारी के दौरान भी योग ने लोगों के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण परिवर्तन और भूमिका निभाई है। और भारतीयों ने योग के महत्व को समझा है।
9 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश में 51 जिलों के पुरातात्विक स्थलों पर सामूहिक योग किया जाएगा। इससे जन सामान्य को योग के महत्व के साथ पुरातत्व स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी हो सकेगी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम “वासुदेव कुटुंबकम के लिए योग” है ।
प्रदेश के जिन 51 जिलों के पुरातत्व महत्व के स्थलों का चयन सामूहिक योग के लिए किया गया है उसमें मुरैना के मंदिर समूह बटेश्वर ग्वालियर के मानसिंह महल परिषद शिवपुरी के गांधी भवन गुना के बजरंगगढ़ किला अशोकनगर के बादल महल चंदेरी और दतिया के महाराजा परीक्षित की छतरी आदि इस तरह के पुरातात्विक स्थल चुने गए हैं।
ऐसा करने से योग के साथ पुरातात्विक स्थलों के बारे में भी लोगों को जानकारी मिलेगी।
