नवे इंटरनेशनल योगा दिवस के अवसर पर बुधवार को दुनिया भर के 180 से ज्यादा देशों में लोगों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।पूर्व से लेकर पश्चिम तक के देशों में लोगों ने योग को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
अरब सागर में किनारे से 100 किलोमीटर दूर ओएनजीसी के ऑयल रिंग और कर्नाटक के करवा में आई एन एस विक्रांत युद्धपोत पर भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वही स्पेस स्टेशन से संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेआदि ने भी योग दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में योग किया। उन्होंने कहा कि योग ना सिर्फ शरीर बल्कि मन को भी शांति देता है तनाव को कम करता है।

वही सियाचिन ग्लेशियर में भी हमारे जवानों द्वारा योग किया गया और योग की तस्वीरें शेयर की गई।
