प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जो अपने कार्यकाल में तीन अमेरिकी राष्ट्रपति से मिल चुके हैं ।बराक ओबामा ,डोनाल्ड ट्रंप और अब जो बाईडेन । अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के अपने आधिकारिक राजकीय दौरे पर हैं आज वह वहीं पर योग करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की अपनी आधिकारिक राजकीय यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं ।इस यात्रा के दौरान वह पहले दिन सीईओ, नोबेल पुरस्कार विजेताओं ,अर्थशास्त्रियों ,कलाकारों, वैज्ञानिकों, विद्वानों ,उद्यमियों, शिक्षाविदों ,स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।
वह 72 घंटे वहां रहेंगे और 12 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अहम डीले होंगी।
पहले दिन ही कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से हाई प्रोफाइल मीटिंग हो सकती है । इस मीटिंग में टेस्ला भारत में कारोबार शुरू करने को लेकर फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक अमेरिका दौरा कहलाएगा।
प्रधानमंत्री के इस अमेरिकी दौरे के बाद भारत की छवि चीन के प्रभाव को कम करने के लिए अमेरिका के सबसे बड़े पार्टनर के तौर पर उभर सकती है।
