सार :

शुक्रवार को अचानक मौसम बदलने से देश के कई राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश देखने को मिली।उत्तर भारत के राज्यों समेत राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, उत्तराखंड आदि में आज यानी 30 मार्च और कल, 31 मार्च को अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। यही हाल उत्तर पूर्वी राज्यों का भी रहेगा। आने वाले 2 दिनों में मौसम की अलग अलग गतिविधियां देखने को मिलेगी।

विस्तार :

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम का मिजाज बदला है। यही हाल देश के सभी राज्यों का है। जहां गर्मी से तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बारिश देश वासियों पर राहत बनकर बरसी। काले-काले बादल छाने के बाद हुई बारिश की हल्की फूहार से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा और MP में कई जगह जमकर ओले पड़े। मध्य भारत में अवस्थित प्रति चक्रवात के कारण अरब सागर से आने वाली नमी के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि 30 से 31 मार्च के बीच मौसम करवट लेगा जिसमें मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की स्थिति बन रही है। जो बीते शाम से साफ दिखाई देने लगा है। हल्की बारिश और साथ ही सतही तेज हवा चलने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम आंधी तूफान और बारिश :

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर हर राज्य में देखने को मिल रहा है बात करें उत्तर भारत के राज्यों की तो राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम का मिजाज बदला है। यही हाल देश के सभी राज्यों का है। जहां गर्मी से तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बारिश देश वासियों पर राहत बनकर बरसी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बादल गरज चमक सकते हैं, साथ ही बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि यूपी के कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान हैं और कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ बिजली भी गिर सकती है। वहीं बारिश होने से तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की जा जाएगी और बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तापमान में करीब तीन-चार डिग्री सेल्सियस गिरावट देखी जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक का ये भी कहना है कि, यूपी और बिहार के पश्चिम और पूर्वी जिलों में मौसम बदलने और हल्की बारिश से तापमान पर असर पड़ेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, अप्रैल के पहले सप्ताह से तेज धूप निकलने लगेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अब अगर बात करें बिहार के मौसम की तो यहां एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। बिहार के 6 जिलों में एक बार फिर से बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बिहार के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई हैं।

देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम के हाल :

देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी और कहीं कहीं ओलावृष्टि की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड में बीती शाम से मौसम का मिजाज बदल गया, देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलने लगीं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 31 मार्च तक अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर और मध्य प्रदेश के ऊपर उत्पन्न हुआ चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कई जगह ओलावृष्टि-बारिश कि संभावना जताई गई है।

साथ ही पौड़ी, टिहरी, चमोली, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। भारतीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, देहरादून में आज गरज चमक के साथ बिजली और बारिश की गतिविधियां, ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 31 मार्च को भी यहां इसी तरह के मौसम की सम्भावना है उसके बाद धीरे धीरे मौसम में सुधार होगा। वहीं, अभी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। अप्रैल की शुरुआत में देहरादून में ओलावृष्टि और बारिश की गतिविधियां रुक जाएंगी लेकिन आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

घांटी में भी बरसेंगे बादल होगी बर्फबारी :

देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी और कहीं कहीं ओलावृष्टि की शुरुआत हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई और थोड़े निचले इलाकों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इसका असर मैदानी इलाकों में दिखाई दिया। आज के मौसम पूर्वानुमान में जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अगर हम बात करें पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की तो सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मध्य भारत के राज्यों में मौसम :

देश के उत्तरी राज्यों पंजाब और उत्तरी हरियाणा में बिजली गिरने और अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। देश के दक्षिणी राज्यों केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी। 30 मार्च यानी आज से देश के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और कहीं कहीं तेज बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है। 24 घंटे की भीषण गर्मी के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया। गुरुवार को जहां 6 जिलों लू लपट चलने लगी थी। वहीं शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को बदलकर रख दिया। कहीं-कहीं शाम के समय तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। बिजली भी चमकी और तापमान नीचे गिर गया तापमान में लगभग 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा 30 मार्च को राजस्थान के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा आकाशीय बिजली चमक व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस तरह बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी :

बेमौसम हो रही बरसात से किसानों की चिंता बढ़ चुकी है क्योंकि खेतों में फसल कटी हुई रखी है और कुछ जगह काटने वाली है। बारिश होने से कटी हुई रखी फसल को काफी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने बारिश ही नहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है, ओलावृष्ठि से किसान मायूस हैं। उनकी ज्यादातर गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है। रेवाड़ी के कई गांवों में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। लोगों के घरों के आस-पास चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। वहीं मध्य प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के मुरैना में करीब 12 से ज्यादा गांवों तेज आंधी के साथ ओले पड़ने की ख़बर सामने आई है जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सरसो, गेहूं और चने की फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। छतरपुर में भी मौसम ने अचानक बदलाव के बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *