सार :
अप्रैल के महिने की शुरूआत हो चुकी है। बदलते मौसम के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है पहाड़ी राज्यों पर जमकर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी राज्यों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। हाल यह था कि मार्च के महीने में ही कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया अप्रैल में इसके और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
विस्तार :
देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है पहाड़ी राज्यों पर जमकर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी राज्यों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। चिलचिलाती और चुभन वाली धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू के कारण प्रचंड गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। अगर हम देश में मार्च के महीने में तापमान की बात करें तो यह मार्च के महीने में ही तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है लेकिन अप्रैल मे इसमें और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में अभी से ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 6 अप्रैल से लू चलने की भविष्यवाणी की है।
गर्मी की हुई शुरूआत, जल्द ही तापमान होगा 40 पार :
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के पहले हफ़्ते के बाद भीषण गर्मी की शुरुआत होने की संभावना है वही अप्रैल के इस हफ़्ते में देश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है लेकिन उसके बाद धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी परेशान करने वाली है। दिन निकलते ही सूरज आग उगलेगा, जिससे उमस बढ़ेगी। भारतीय मौसम की जानकारी के मुताबिक अप्रैल से लेकर जून तक तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी अपना असली रूप देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और पुडुचेरी राज्यों को 6 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 60 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 35 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के पहले हफ़्ते के बाद भीषण गर्मी की शुरुआत होने की संभावना है
नए पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी :
देश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जो की पहाड़ी राज्यों में साफ़ देखा जा रहा है यहाँ बारिश और बर्फ़बारी की गतिविधियां देखी जा रही है और कुछ मैदानी इलाकों में भी इसका असर साफ़ दिखाई पड़ रहा है लेकिन इससे गर्मी आने में कोई कमी नहीं है गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। कभी बारिश बर्फ़बारी देखी जा रही है तो कभी ओलावृष्टि और आँधी तूफ़ान की ख़बरें सामने आ रही है वहीं अब मौसम विभाग ने 2 नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की ख़बरें दी है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इसके अलावा दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास आ सकते हैं, पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल को और दूसरा 5 अप्रैल को होगा। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में 10 से 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है। आज से लेकर अगले तीन दिन 4 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे कई राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बढ़ेगी।
राजधानी दिल्ली के मौसम की जानकारी :
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आज से मौसम में बदलाव नजर आएगा। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 3 से 5 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। यहां सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ-साफ दिखाई देगा और आज से मौसम बदलाव नजर आने लगेंगे। चुकी पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू है। जिसका असर मैदानी राज्यों में साफ यहां दिन के तापमान यानी अधिकतम तापमान में तो धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट जो सामान्य से कम है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।हिमालय प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और बर्फ़बारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है जिससे इसका साफ़ असर राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में देखने को मिलेगा।
अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज :
अगर हम अप्रैल महीने के मौसम की बात करें तो पहले हफ़्ते में उत्तर भारत तक रहने वाले बेस्ट डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण तापमान में उतार चढ़ाव होने की संभावना है 1 2 दिन में तापमान डिग्री के आस पास पहुँच सकता है इस दौरान बादल छाए रहने और तेज हवाएँ चलने की संभावना है। वही अप्रैल के दूसरे हफ़्ते की शुरुआत में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिलेगा 2 या तीन दिन बाद तापमान 41 डिग्री तक पहुँच सकता है। तो अप्रैल के तीसरे हफ़्ते में दिन का तापमान 42 डिग्री और उसके ऊपर भी पहुँच सकता है एक या दो दिन लू चलने की संभावना भी है तेज हवाएँ यह एक दो दिन आँधी भी चल सकती है और वहीं अप्रैल के चौथे हफ़्ते में नर तापमान बढ़ने का ट्रेंड पहले दिन से ही शुरू हो सकता है शुरुआती 2 तीन दिन लोग भी चल सकती है दिन का तापमान डिग्री और उससे भी ज़्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
3 महीने पड़ेगी प्रचंड गर्मी, अप्रैल से होगी शुरुआत :
मौसम विभाग ने इस बार की गर्मी सीजन का पूर्वानुमान लगाते हुए बताया है कि अगले तीन महीने भीषण गर्मी का अनुमान है। इस दौरान हाई हीट वेव के दौर लंबा चलेगा। होली के बाद मार्च महीने के आखिरी दिनों में मौसम विभाग द्वारा तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई गई थी, जो देखा जाने लगा है। अप्रैल और मई के दौरान प्री-मानसून के दौर भी छोटे और कम ही रहेंगे। इस बार भीषण और प्रचंड गर्मी का अनुमान लगाया जा रहा है। वही मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया गया है कि कम बारिश के लिए जिम्मेदार अल-नीनो का प्रभाव भी जून के महीने में ही खत्म हो जाएगा। भीषण गर्मी पड़ने के कारण अप्रैल से जून में ज्यादा दिनों तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अच्छी खबर यह है कि मानसून के आखिरी दो महीने में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके पीछे यह वजह बताई जा रही है कि अल नीनो के कारण गर्मी में ज्यादा इलाकों में अधिक दिनों तक हीट वेव चलने और कम बारिश की आशंका है।
इन राज्यों में तापमान अभी से 40 पार :
सोमवार से अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है गर्मी के मौसम के इस ख़ास महीने में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्मी 2 रूप में दिखाई दे रही है पहले पखवाड़े में औसतन डिग्री तापमान वाली गर्मी पड़ती है दूसरे पखवाड़े में 41-43 डिग्री तक के बीच की गर्मी पड़ती है । लेकिन मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार यह ट्रेंड बदलने वाला है और इस बार पहले पखवाड़े में गर्मी तीखे तेवर दिखा सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलांगना के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। अप्रैल के दूसरे हफ़्ते की शुरुआत में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिलेगा 2 या तीन दिन बाद तापमान 41 डिग्री तक पहुँच सकता है। तो अप्रैल के तीसरे हफ़्ते में दिन का तापमान 42 डिग्री और उसके ऊपर भी पहुँच सकता है एक या दो दिन लू चलने की संभावना भी है
