सार :

देश में लगातार मौसम में बदलाव होता देखा जा रहा है। लगातार एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहीं आंधी तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं तो कहीं तेज़ गर्मी महसूस हो रही है और लू जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट तो किया ही है साथ ही जहां बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी वहां तापमान में बढ़ोतरी और प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना जताई है, आईए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

देश में गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है लेकिन लगातार आ रहे नए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कुछ इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। यानि अप्रैल में कहीं बारिश देखने को मिलेगी तो कहीं धूप और गर्मी का टॉर्चर। 18 अप्रैल से कई राज्यों जहां नए पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा वहां आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम में बदलाव कल शाम से ही देखने को मिलने लगा है। अगले 24 घंटों के दौरान, 20 से 21 अप्रैल के बीच देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में और 21 अप्रैल को उत्तराखंड में तेज हवाओं लगभग 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

देश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं बारिश और तूफान की स्थितियां बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यह प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर बना हुआ है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम , सिक्किम के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। और मध्य भारत के राज्यों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

देश के पहाड़ी पट्टी वाले राज्यों में बारिश और बर्फबारी :

लगातार सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ ने देश के मौसम पैटर्न को बदलकर रख दिया है। 18 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर देश में बारिश का दौर शुरू कर दिया है। अगले 24 घंटों के दौरान, 20 से 21 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में और 21 अप्रैल को उत्तराखंड में तूफान के साथ बिजली और तेज हवाओं 40-50 किमी प्रति घंटे के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 20 और 22 अप्रैल के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्के से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं 20 से 21 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटे के साथ थोड़ी बारिश हो सकती है। वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत के पहाड़ी पट्टी उत्तर से लेकर पूर्व तक के राज्य गर्मी से अछूते हैं। इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। इसीलिए यहां का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। इतना ही नहीं बर्फबारी के चलते देशभर से पर्यटक इन राज्यों में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। अपने परिवार के साथ इन पहाड़ी राज्यों में गर्मियां बिताने औरबर्फबारी का मजा लेने पहुंच रहे हैं इन दोनों पहाड़ी राज्यों मे पर्यटकों का अंबार लगा हुआ है जिससे यहां के स्थानीय लोगों को आर्थिक मजबूती प्रदान हो रही है। और व्यापार के नए अवसर मिल रहे हैं। जहां देश के मैदानी राज्यों मैं प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है वही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी लोगोंको राहत पहुंचा रही है।

इन राज्यों में होगी बारिश, तूफान की संभावना :

चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर बना हुआ है। बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। कहीं बारिश और तूफान की स्थितियां बनी हुई है तो वहीं कुछ राज्य हीटवेव की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि आज यानी 21 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में तूफान, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं मैदानी राज्यों पंजाब और हरियाणा समेत कुछ सटे हुए राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिहार में लू चलने की आशंका है वहीं मध्य भारत के राज्यों में भी तेज़ गर्मी और लू की संभावना है। वहीं असम के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। 20 और 22 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है।

नए पश्चिमी विक्षोभ से आने वाले दिनों में होगा बदलाव :

देश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं बारिश और तूफान की स्थितियां बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यह प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि आज यानी 21 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में तूफान, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं मैदानी राज्यों पंजाब और हरियाणा समेत कुछ सटे हुए राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 से 21 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटे के साथ थोड़ी बारिश हो सकती है। वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा :

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण हमारे असम के मध्य भाग के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। 20 और 22 अप्रैल के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्के से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं 20 से 21 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटे के साथ थोड़ी बारिश हो सकती है। वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।

इन मैदानी राज्यों में प्रचंड गर्मी और लू चलने की चेतावनी :

कुछ राज्यों में चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ने लगी है लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार हैं। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है। मौसम में बदलाव के दौर के बीच अब हीट वेव ने रफ़्तार पकड़ ली है। आपदा प्रबंधन विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अपना ध्यान रखने की सलाह दी है। वहीं गर्मी से बचने के उपाय करने के लिए कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन जगहों जहां पर प्रचंड गर्मी ने दस्तक दे दी है वहा अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बता दें कि गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *