सार:
कहीं बारिश और बर्फबारी का दौर, मार्च के महीने में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। वहीं, देश के दूसरे हिस्से में अभी से भीषण गर्मी पड़ने लगी है।अभी भी बर्फबारी का दौर चल रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और लैंडस्लाइडिंग की वजह से हिमाचल कई सड़के बंद कर दी गईं हैं। कई पर्यटक खराब मौसम के चलते फंस गए हैं। आईए जानते हैं मौसम की ताज़ा ख़बर विस्तार में।
विस्तार:

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और लैंडस्लाइडिंग की वजह से हिमाचल कई सड़के बंद कर दी गईं हैं। कई पर्यटक खराब मौसम के चलते फंस गए हैं। वहीं, दूसरी ओर ओडिशा में मार्च के महीने में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जा रहा है। अभी से लोगों को गर्मी झुलसाने लगी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम में खासा बदलाव आया है। पिछले एक-दो दिन में दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में एकबार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी बढ़ने का सिलसिला 20 मार्च के बाद शुरू होगा, क्योंकि पिछले 10 वर्षों का ट्रेंड भी यही बता रहा है। आईएमडी के मुताबिक चार दिन बाद उत्तर भारत में मौसम अचानक करवट लेगा। नौ मार्च से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा और इसकी वजह से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पिछले दिनों से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए जिससे पर्वतीय इलाकों में हिमपात के बाद मौसम के तेवर बदल गए हैं।
होली पर बदलेगा मौसम :
होली के समय मौसम के अलग मिजाज देखने को मिलने वाले हैं बताया जा रहा है कि प्रदेश में अगले हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 4 मार्च 2025 को मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण कश्मीर के बारामूला और पहलगाम में बर्फबारी हुई. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बर्फबारी की संभावना जताई है. वहीं उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने से मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जबकि कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई. मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
हर राज्य में होगा मौसम का अलग मिजाज़ :
मौसम विभाग के मुताबिक असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव में अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। असम और मेघायल में भी इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, सुदूर दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कर्नाटक और तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों पर 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
