सार:
बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई है मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक ऐसा मौसम रहने की और अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में उन हिस्सों में लोगों को काफी राहत मिली है जहां लंबे समय से लोग उमस का सामना कर रहे थे। तो आईए जानते हैं पूरी जानकारी विस्तार में।
विस्तार:
जुलाई में मानसून ने पूरी तरह देश में अपने पैर पसार लिए हैं अब लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिलने लगी है देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। करीब हफ्ते भर से गर्मी और उमस झेल रहे यूपी के लोगों को रिमझिम बारिश ने राहत दी। शुक्रवार शाम घने बादलों के छा जाने से अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
कैसा रहेगा देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम:
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही बिजली गरजने और गिरने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। विभाग ने शनिवार से लेकर 29 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत दिए है। बीच में 27 जुलाई को बादल ब्रेक ले सकते हैं। सप्ताह के अंत तक दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों की बता करें तो यहां आज हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 25 जुलाई के बाद मूसलाधार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इसके अलावा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में आज गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में भारी वर्षा की संभावना है। राजस्थान में भी आज बारिश के आसार हैं। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बिहार में 12 जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें अररिया, पूर्णिया, बेगूसराय, किशनगंज, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, गया, जहानाबाद, नवादा, बांका और भागलपुर शामिल हैं। वहीं महाराष्ट की राजधानी मुंबई में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, गुजरात में अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना है।
