सार :

जैसे ही देश में ठंड ने दस्तक दी वैसे ही पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर के कई प्रसिद्ध पर्यटन और ऊंचे इलाकों में ताज़ी बर्फबारी हुई है, जिससे इन क्षेत्रों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है लेकिन ठंड भी बढ़ गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार चला गया है। तो आईए जानते हैं मौसम अपडेट।

विस्तार :

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, तमिलनाडु में 12 नवंबर को, केरल और पुडुचेरी में में 12-13 नवंबर को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार, आज राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा और आसमान साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण मौसम में कुछ खास ठंड महूसस नहीं होती है लेकिन रातें ठंडी जरूर हो रही है। कानपुर शहर और इटावा में तापमान 10℃ से नीचे लुढ़क गया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। अब मौसम विभाग ने तीन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर के करीब बनी हुई है। बिहार में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य भर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर रात में लोगों को खास तौर पर ठंड का अहसास हो रहा है।

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर :

जम्मू-कश्मीर में पिछले 12 घंटों से मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिसके बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कश्मीर के कई प्रसिद्ध पर्यटन और ऊंचे इलाकों में ताज़ी बर्फबारी हुई है, जिससे इन क्षेत्रों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है लेकिन ठंड भी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बर्फबारी पवित्र अमरनाथ गुफा और कई अन्य ऊपरी इलाकों में हुई है। इस अचानक हुई बर्फबारी ने पूरे कश्मीर में ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश और तेज बर्फीली हवाओं ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक कश्मीर के कुछ ऊपरी क्षेत्रों में अभी भी हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है।

ठंड के बढ़ते बढ़ा प्रदूषण का स्तर :

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार चला गया है। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के इलाकों में एक तरफ जहां ठंड बढ़ रही है तो दूसरी तरफ लगातार प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में अब रात और सुबह के समय में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई, जहां सुबह 7 बजे AQI 392 दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *