सार :
देश में अब मैदानों से लेकर पहाड़ों तक कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। भारत के उत्तरी भाग में शीत लहर का असर दिखाई देने लगा है। इस बीच 3 राज्य ऐसे भी हैं, जहां बारिश का क्रम जारी है। केरल और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का क्रम जारी है। तो आईए जानते हैं मौसम अपडेट विस्तार से।
विस्तार :
भारत के उत्तरी भाग में शीत लहर का असर दिखाई देने लगा है। इस बीच 3 राज्य ऐसे भी हैं, जहां बारिश का क्रम जारी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो-प्रेशर सिस्टम के चलते आज तमिलानाडु के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में आज 20 नवंबर तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी देखने को मिल सकती है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़त शुरू हो गई है, जिसकी वजह से रात के समय ठंड हल्की कम हुई है। हालांकि दिन का मौसम जस का तस बना हुआ है। उधर सुबह के समय कोहरा का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड में मौसम सामान्य है फिलहाल किसी भी तरह के मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन के समय ठंड का एहसास होने लगा है जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है।
उत्तर से दक्षिण तक बदला मौसम :
मैदानों से लेकर पहाड़ों तक उत्तर से दक्षिण तक कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़त शुरू हो गई है, जिसकी वजह से रात के समय ठंड हल्की कम हुई है। हालांकि दिन का मौसम जस का तस बना हुआ है। उधर सुबह के समय कोहरा का अलर्ट जारी है। ऐसे में रात और सुबह के समय सफर करने वाले राहगीरों को बहुत संभल कर चलना होगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर मौसम शुष्क रह सकता है। पश्चिमी यूपी में सुबह के समय छिछला कोहरा छा सकता है। बिहार में आज सुबह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है।
फिलहाल किसी भी तरह के मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तराखंड में मौसम सामान्य है, अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन के समय ठंड का एहसास होने लगा है जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा जबकि न्यूज़ न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बादल छाने की भी उम्मीद है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है।
राजधानी की आबो हवा हुई ख़राब :
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार चला गया है। कई इलाकों में ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना हुआ है, जबकि GRAP का चरण 2 अभी भी प्रभावी है। राष्ट्रीय राजधानी भर में पार्किंग शुल्क दोगुना करने की घोषणा पहले ही कर दी है। CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच को ‘मध्यम’, 201-300 के बीच को ‘खराब’, 301-400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
