सार :

देश के ज्यादातर शहरों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी बीच कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। तो देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, यूपी और बिहार में आज का तापमान, शीतलहर, और बारिश का क्या हाल है?

विस्तार :

देश के ज्यादातर शहरों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। आज दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हो सकती है। ठंड के साथ-साथ दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण भी लोगों के सांसों के लिए संकट बना हुआ है। 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच, दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को कश्मीर में ठंड और बढ़ गई तथा श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि घाटी में अधिकतर जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। अनंतनाग में भारी ठंड के कारण पेड़ों पर गिरने वाली ओस जम गई। कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सबसे तेजी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर शहर में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में कोई बहुत बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बता दें कि मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक पूरे कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को कश्मीर घाटी और जम्मू के शीत क्षेत्रों के स्कूलों के लिए शीतकालीन छुट्टियों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसी तरह 28 29 और 30 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। 1 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि कोहरा छाएगा। 2 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है।

राजस्थान में दिख रहा पश्चिमी विक्षोभ का असर :

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वहीं अगर हम अन्य राज्य उत्तराखंड की बात करें तो यहां सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कुहासा छाने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है

राजधानी के प्रदूषण का स्तर :

बढ़ती सर्दी के बीच दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। वहीं, अब अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अलर्ट है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की बात करें तो वजीरपुर में 427, गाजीपुर में 422, पंजाबी बाग में 369, आनंद विहार में 422, अक्षरधाम में 422, इंडिया गेट इलाके में 370 और आईटीओ में 370 AQI दर्ज किया गया। दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *