जाती हुई सर्दियां और आती हुई गर्मियां त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं। स्किन पर इस बदलते मौसम के कारण जरूरत से ज्यादा ड्राईनेस या ऑयलीनेस भी नजर आ सकती है। ज्यादातर इस मौसम में ड्राइनेस त्वचा को परेशान करती है। सर्दियों के बाद अब मौसम बसंत की ओर दस्तक दे चुका है। बदलते मौसम में यह जरूरी है कि त्वचा का ध्यान रखा जाए और यह बहुत जरूरी होता है अन्यथा त्वचा में रूखापन और डैमेज होने की आशंका होती है। बदलते मौसम में हम अपनी कुछ आदतों को सुधार कर अपना और अपनी स्किन का ध्यान घर पर घरेलू उपायों को अपनाकर कर सकते है। तो आईए जानते हैं स्किन का ध्यान रखने के कुछ घरेलू नुस्खे।।
मौसम के बदलते ही त्वचा की देखभाल के लिए हाइड्रेशन (पर्याप्त पानी पीना), हल्के क्लींजर का उपयोग, और मौसम के अनुसार मॉइस्चराइज़र/सनस्क्रीन का चयन (जैसे सर्दियों में गाढ़ी क्रीम, गर्मियों में जेल-आधारित) जरूरी होता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार (मौसमी फल, सब्जियां) और नियमित रूप से (दिन में दो बार) मॉइस्चराइज करना त्वचा की चमक बनाए रखता है।
अपनी बॉडी को रखे हाइड्रेट :
अपनी बॉडी और स्किन को भरपूर पानी देने के लिए या हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। कई बार सर्दियों में या बारिश के मौसम में हम पानी पीने पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और स्किन में या हम कहे कि बॉडी में पानी की कमी आने लगती है पानी की कमी से स्किन में तो रुखा पन आने ही लग़ता है।
नियमित स्किन क्लींजिंग :
सर्दी के बाद गर्मी की ओर बढ़ने से यूवी रेज़ का प्रभाव बढ़ जाता है। वे लोग जिनकी त्वचा ऑयली है, उन्हें सीबम सिक्रीशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके चलते पोर्स में गंदगी जमा होने लगती है, जो ब्लैकहेड्स की समस्या को बढ़ा देती है। ऐसे में क्लींजर की मदद से फेसवॉश करें। इससे स्किन मुलायम और हेल्दी रहती है। इसके लिए हाइड्रेटिंग क्लींजर का उपयोग करें।
एक्सफोलिएशन :
एक्सफोलिएशन की मदद से डेड स्किन सेल्स् की समस्या को दूर किया जा सकता है। साथ ही त्वचा की चमक बरकरार रहती है। स्किन के टैक्सचर को मेंटेन करने औश्र ऑयली की मात्रा को कम करने के लिए नेचुरल उत्पादों से स्किन एक्सफोलिशन किया जा सकता है। इससे त्वचा का रूखापन कम होने लगता है और स्किन क्लीन व क्लीयर बनी रहती है।
त्वचा को हेल्दी बनाए :
- चेहरे को धोने के लिए गर्म पानी की जगह सामान्य पानी का प्रयोग करें।
- इससे त्वचा के रूखेपन को कम किया जा सकता है।
- स्किन को सप्ताह में 2 से 3 बार एक्सफोलिएट करें।
- इससे रोमछिद्रा में जमा डस्ट को क्लीन किया जा सकता है।
- त्वचा को क्लीन करने के लि साबुन के इस्तेमाल से बचें। इससे त्वचा का पीएच स्तर मेंटेन रहता है।चेहरे को धोने के बाद हल्की गीली त्वचा पर मॉइश्चराइज़र का प्रयोग करें।
- इससे त्वचा की नमी ि रीस्टोर करने में मदद मिलती है।
- अगर आपकी त्वचा ऑयली और एक्ने प्रोन है, तो ब्रेकआउट से बचने के लिए नॉन कॉमिडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
