सार : आईए जानते हैं सर्दियों में अपनी त्वचा का ध्यान कैसे रखें।

सर्दियां शुरू होते ही लोग कई तरह की स्क्रिन प्रॉब्लम्स से परेशान होते दिखाई देते हैं। कई तरह के मॉश्चराइजर, बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लोग इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन त्वचा की सुंदरता सिर्फ बाहर से नहीं, उसके लिए भीतर से भी पोषण जरूरी है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे करके आप अपनी त्वचा को घर पर ही सही उपचार दे सकते हैं और ध्यान रख सकते हैं तो आईए जानते हैं यह घरेलू नुस्खे।।

1. त्वचा को नियमित करे साफ :

अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार क्लींजर चुनें। ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग क्लींजर और ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें।

2. त्वचा को मॉइश्चराइज करना है ज़रूरी:

चेहरा धोने के बाद तुरंत मॉइस्चराइज़र । आप प्राकृतिक तेल जैसे नारियल तेल, जैतून का तेल, बादाम तेल या देसी घी का उपयोग कर सकते हैं। रात में सोने से पहले विटामिन ई कैप्सूल या बादाम तेल से चेहरे की मालिश करना भी फायदेमंद है।

3. चेहरे की स्क्रबिंग है जरूरी:

विंटर में कम से कम सप्ताह में दो बार ओट्स और दही से बना स्क्रब लगाएं। ओट्स को पीसकर उसमें दही मिलाएं और चेहरे पर 10 मिनट तक मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे के ब्लैकहेड्स साफ होते हैं।

4. फेस पैक लगाना ना भूले :

एलोवेरा जेल, शहद और कच्चे दूध को मिलाकर एक हाइड्रेटिंग फेस पैक बना सकते हैं। इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। ग्लिसरीन, गुलाब जल और शहद का मिश्रण भी त्वचा को नमी देता है और चमकदार बनाता है।

5. खान पान का रखें ध्यान:

त्वचा हमेशा जवां दिखाई दे। लोग इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन त्वचा की सुंदरता सिर्फ बाहर से नहीं, उसके लिए भीतर से भी पोषण जरूरी है। जी हां! आपका खानपान जितना हेल्दी होगा, उतना ही आपकी त्वचा भी दमकेगी।ऐसे फलों को अपनी डायट में शामिल करना होगा, जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हैं।सर्दियों के मौसम में खासतौर पर हरी सब्जियों को अपनी डायट में शामिल करना होगा। इससे आपको शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मिल जाते हैं। पालक, मेथी, बथुआ, सरसों कुछ ऐसी हरी सब्जियां हैं, जो सर्दियों के मौसम में आसानी से मिल जाती हैं।वसा यानी फैट भी हमारी त्वचा के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। सर्दियों में यह हमारी त्वचा में नमी बनाए रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *