सार :
बारिश का मौसम भीषण गर्मी का मौसम झेलने के बाद खुशहाली तो लाता है लेकिन साथ ही यह कई परेशानियां भी लेकर आता है| जैसे कई तरह के इन्फेक्शन , बीमारिया आदि| जिनमे शामिल है बालों के झड़ने की समस्या भी एक आम ही बात है| बारिश के मौसम में बालों के झड़ने की बात बहुत आम हो जाती है| बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते है और जब बात बालों के झड़ने की हो तो उनका ध्यान रखना बारिश के मौसम में अहम हो जाता है; तो आइए हम बालों को झड़ने से बचने के किया घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं|
विस्तार :
हर इंसान की सुंदरता में बालों का सबसे बड़ा सहयोग रहता है , बालों की वजह से हमारी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं| और वही जब बात बालों के झड़ने की अति है तो यह एक टेंशन वाली बात हो जाती है, वैसे बाल झड़ना एक आम सी बात है लेकिन यह समस्या ज्यादा दिनों तक चले और जब बाल अधिक झड़ने लगे तो परेशानी बढ़ सकती है| जब मौसम बारिश का हो तो यह समस्य सभी के साथ होती है इसीलिए बारिश के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए कई घरेलू उपाय किए जाते है साथ ही कई बातो का ध्यान भी रखा जाता है| बारिश में वातावरण में नमी के बढ़ जाने से बालों के झड़ने की समस्या पैदा होती है साथ ही इस मौसम में बालों का झड़ना शुरू होना केवल एक ही कारण की वजह से नहीं इसके पीछे कई कारण हो सकते है| और इनसे बचने के लिए भी हम कई उपाय कर सकते है साथ ही कुछ बालों का ध्यान रख कर और बारिश के मौसम में सही लाइफ स्टाइल अपनाकर इन समस्या से निजात पा सकते हैं|
आज हम इस लेख में आपको बालों के झड़ने की कई वजह बताने जा रहे हैं साथ ही हम आपको उनसे बचने और बालों के झड़ने की समस्या से घर बैठे निजात पाने के बारे में बात करेंगे| बालों के झड़ने की कोई एक वजह नहीं होती इसके पीछे कई फैक्टर काम करते है जैसे सही खान पान , रहन सहन, सही समय पर सोना आदि| इसीलिए जब बात हम बात इस समस्या पर करते हैं तो हमे सभी पहलुओं को समझना होगा; आइए जानते हैं की बालों के झड़ने के क्या क्या कारण हो सकते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है|
बारिश में बाल क्यों झड़ते हैं?

लाइफ स्टाइल है बड़ी समस्या :
जब बारिश और मॉनसून का मौसम शुरू होता है तो बालों के झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है एक आम समस्या है सभी के साथ ऐसा हो सकता है| बारिश के मौसम में बाल झड़ना हमारी पुरानी लाइफ स्टाइल के कारण भी हो सकता है। हर सीजन सीजन में हमें जरूरत होती है कि हम हमारी लाइफस्टाइल को चेंज करें ताकि हमारी बॉडी हर सीजन के के अनुसार ढल सके कुछ ऐसा ही बारिश के मौसम में भी होता है।
- जिन लोगों के बाल खारे पानी में धोने से कमजोर हो जाते हैं, वे बारिश में सिर को न भीगने दें।बारिश के पानी से बालों में रूखापन बढ़ जाता है।
- बालों को हाइड्रेट रखने के लिए कंडीशनर यूज करें। खारे पानी से नहाना मजबूरी है तो क्लेरिफाइंग शैंपू यूज करें। ये हेयर डिटॉक्स होता है।
- हेयर केमिकल प्रोडक्ट कम से कम यूज करें। बार-बार ब्रांड चेंज न करें। र
- साइज करें। शरीर की अच्छी फंक्शनिंग से न्यूट्रिशन बालों तक पहुंचता है।
- टेंशन से पूरी तरह से तो छुटकारा नहीं मिल सकता है। ऐसे में स्ट्रेस को मैनेज करना होगा।
- डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, योग, मेडिटेशन करें। कुछ समय के लिए घर से बाहर समय बिताना, काउंसलिंग या थेरेपी को भी आजमा सकते हैं।
- सुबह 8 बजे से पहले थोड़ी देर धूप में बैठें, बाल मजबूत होंगे।
खान पान है बड़ी वजह :
बालों का झड़ना और उगना शरीर का नेचुरल रिन्यूअल साइकिल है। इसका मतलब बाल झड़ते हैं और अपने आप नए बाल आ जाते हैं। अगर बाल केवल झड़ रहे हैं और नए बाल नहीं आ रहे हैं तो ये चिंता वाली बात है। शरीर अंदर से ठीक होने लगता है वैसे-वैसे बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। और यह हमारे खान पान से होता है।
- ओयली और बिना न्यूट्रिशन वाला खाना खाने से बालों में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है और झड़ना शुरू कर देते हैं।
- पानी की कमी यानी कम पानी पीने से बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसीलिए पानी पर्याप्त मात्रा मैं पिए क्योंकि बारिश के मौसम में नामी वातावरण में बढ़ जाती है जिसकी वजह से ज्यादा प्यास भी नहीं लगती और बॉडी में पानी की कमी होने लगती है।
- बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए, घर का बना हुआ ताजा खाना ही इस मौसम में खाने की सलाह दी जाती है।
- इस सीजन में आने वाले सभी तरह के फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए इससे शरीर में विटामिन की कमी नहीं होती।
बालों को झड़ने से बचाएं, करें यह उपाय।
आमतौर पर माना जाता है कि हेयर फॉल की एक बड़ी वजह बालों में पोषण की कमी, बालों की सही देखरेख न करना, केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना और हीट स्टाइलिंग मशीन यूज करना है। आम दिनों में लोगों के करीब 100 बाल झड़ते हैं। लेकिन मॉनसून के दिनों में बालों के झड़ने की संख्या बढ़ जाती है। करीब 250 बाल तक झड़ सकते हैं। ऐसा होने से बचने के लिए करें यह उपाय।
- बारिश में बालों को भीगने के बाद घर आकर सिर्फ सूखा लेना सही देखभाल का तरीका नहीं होता है। क्योंकि बारिश के पानी में जो केमिकल और कार्बन होता है वह बालों को क्षति पहुँचाती है और असमय बाल झड़ने लगते हैं।
- बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी होता है स्कैल्प को ड्राई रखें। क्योंकि मौसम की नमी और बालों की नमी दोनों से रूसी (डैंड्रफ), फंगल इंफेक्शन या खुजली जैसी समस्याएं होने लगती है।
- कुछ महिलाओं को बालों को बांधकर रखने की आदत होती है। लेकिन इस नम मौसम में भीगे बालों को बांधकर रखने से बदबू आने की संभावना तो रहती ही है साथ ही बाल की जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती है।
- अगर बारिश में भीगने के बाद बाल बहुत रूखे और बेजान हो रहे हैं तो नारियल तेल को गुनगुना गर्म कर लें और उसको बालों की जड़ों में अच्छी तरह से मसाज करें। इससे बालों को पोषण मिलेगा।
- गीले बालों को कभी भी कंघी करने की गलती न करें, इससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं।
- बारिश का मौसम हो या गर्मी-जाड़े का मौसम अपनी कंघी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए और न ही दूसरों की कंघी इस्तेमाल करना चाहिए।
- बारिश के मौसम में नमी के कारण बालों की जड़ें थोड़े कमजोर स्थिति में होती हैं जिनके कारण बालों में हेयर ड्रायर इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर होता है या कम से कम करें।
