सार :

सर्दी को अलविदा कहने का समय आ गया है और गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है लेकिन अभी भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है तापमान में लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में बारिश की चेतावनी भी दी गई है। दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 16-17 फरवरी को पंजाब-हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

देश के अधिकतर हिस्सों से ठंड गायब सी हो गई है। दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। रात के समय भी पारा ज्यादा नहीं गिर रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों में पूरे उत्तर भारत में धीरे-धीरे करके 2-3 डिग्री तक तापमान और बढ़ सकता है। इससे साफ है कि इस सप्ताह ठंड का असर न के बराबर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 16-17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। इसके असर से तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जाएगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और अगले 5 दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हिमाचल और मेघालय में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में 13 फरवरी की सुबह भी घना कोहरा रह सकता है। दोनों जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर :

दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 13 और 16-17 फरवरी 2026 को वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड में जमीनी पाला देखने को मिल रहा है। इन दो पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी राज्यों में भी दिखाई दगा इन पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी राज्यों मे भी बारिश देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से तापमान में कुछ गिरावट के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल मैदानी राज्यों मैं गर्मी का असर देखने को मिलने लगा है गर्मी ने इन राज्यों में दस्तक दे दी है दिन के समय धूप की वजह गर्मी का एहसास होने लगा है शाम होते होते ठंडक का एहसास होने लगता है।

मैदानों में गर्मी की दस्तक :

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसी के साथ, दिन के दौरान धुंध छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।भारत में आमतौर पर पूरे साल अलग-अलग हिस्सों में तापमान और मौसम की स्थिति की एक विस्तृत श्रृंखला का अनुभव होता है। सर्दियों में, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम सहित पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। गर्मियों में, मैदानी इलाकों में तापमान 45-50 डिग्री तक पहुँच जाता है। दक्षिणी राज्यों सहित तटीय क्षेत्रों में, तापमान पूरे साल लगभग 15-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *