सार :

देश के कई राज्यों में अब सर्दी की विदाई हो चुकी है और अब धीरे-धीरे गर्मी अपने पैर पसारने लगी है लेकिन उससे पहले हाल ही में आए पश्चिमी विक्षोभों ने देश का मौसम विभाग दिया है और दोबारा ठंड की ओर अग्रसर होने लगा है या हम कहें के कई राज्यों में बारिश के आसार बन गए हैं और कुछ राज्यों में बारिश हो गई है आईए जानते हैं देश भर में मौसम के हाल।

विस्तार :

उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत के कई राज्यों में ठंड की विदाई हो चुकी है और गर्मी धीरे-धीरे पैर पसारने लगी है हां पहाड़ी राज्यों में अभी भी ठंड का माहौल बना हुआ है पिछले कुछ दिनों में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां बर्फबारी देखने को मिली है और वहीं मैदानी राज्यों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं पहाड़ी राज्यों से लगे कुछ मैदानी राज्यों में जोड़ा झाड़ बारिश भी हो चुकी है जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है वहीं अब मौसम विभाग द्वारा पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ उत्तर और दक्षिण के राज्यों में भी नजर आने वाला है इसीलिए जल्द ही 48 घंटे के अंदर अंदर मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बीते रात मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ठंडक बढ़ गई है वही मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वही गुजरात के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। गर्मी शुरू होने से पहले यह बारिश होना पश्चिमी विक्षोंभ के कारण हो रहा है हाल ही में आए दो पश्चिमी विक्षोभ बारिश करवा रहे हैं जिससे कि देश का मौसम बिगड़ रहा है।

एमपी के इन शहरों में होगी झमाझम बारिश :

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है और 22 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बुधवार और गुरुवार को असर दिखेगा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बादल छाए रहेंगे। भोपाल सहित बड़े शहरों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कटनी सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हैं। यही वजह है कि प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार को इसका असर ज्यादा जिलों में दिखेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट :

तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में 19 फरवरी तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। 19 से 26 फरवरी के बीच तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार हैं। देश के पूर्वी राज्यों में, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक में 19 फरवरी तक सामान्य से ज्यादा तापमान रह सकता है। वहीं, 19 से 26 फरवरी के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार के साथ देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान रह सकता है। छत्तीसगढ़, केरल, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *