सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर मेंसमर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का काम शुरू हो चुका है काम जब से शुरू हुआ है उसके बाद पोर्टल काम नहीं कर रहा है यही कारण है कि किसान स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं यही कारण है कि खरीदारी शुरू होने में 12 दिन में सिर्फ 12 टन के करीब मूंग खरीदी गई है जबकि इस साल 70000 टन की खरीदी होने का अनुमान लगाया गया था इस बार पिछले साल की तुलना में 2479 से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया था इसी का इसका कारण यह है कि मंडी की तुलना में इस बार समर्थन मूल्य पर मूंग बेचना फायदेमंद है यहां पर प्रति क्विंटल ₹1000 अधिक मिल रहा है पोर्टल काम नहीं करने से कर्मचारियों के अलावा किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है भेरूंडा के किसान संघ ने बताया की स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है इस बार यह 73913 हेक्टेयर रकबे में मूंग की बोनी की गई है पिछले साल की बात करें तो यह 66795 के रखवा मे मूंग बोया गया था।

समर्थन मूल्य पर बढ़ाए 1480 रुपए।

इस बार समर्थन मूल्य काफी बढ़ा दिया गया है पिछले साल मूंग दाल का समर्थन मूल्य जो था वह ₹6275 प्रति कुंटल था जबकि इस साल बढ़कर ₹7755 प्रति कुंतल रख दिया गया है यही कारण है कि किसान इस तरफ अधिक रुझान दे रहे हैं इस तरह मंडी से अधिक दाम समर्थन पर उपज विक्रय करने पर मिल रहे हैं।

58 खरीदी केंद्र 25 और खुलेंगे।

अभी जिले भर में 58 खरीदी केंद्र खोले जा चुके हैं किसानों के समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते हैं किसानों की सुविधा के लिए 25 और खरीदी केंद्र खोलने स्वीकृति मांगी गई है लेकिन पोर्टल पर खराबी के कारण नए केंद्रों की स्वीकृति अभी नहीं मिल रही है सभी ऑनलाइन डाटा भी नहीं दिख रहा है किस केंद्र पर कितनी खरीदी हो चुकी है यह जानकारी अभी पोर्टल में उपलब्ध नहीं हो पा रही है अभी यह बताना कठिन हो रहा है कि जिले में कितनी खरीदी हुई है लेकिन जानकारी के अनुसार बड़ा दिन में लगभग लगभग 1200 मूंग खरीदी हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *