डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आई निशा बांगरे ने कहा कि आगे मुझे क्या करना है यह बात आगे बढ़ाने पर बताऊंगी।
राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की संभावना से उन्होंने इंकार कर दिया है।
* यहां गृह प्रवेश और धार्मिक आयोजन है इसलिए मैं इस कार्यक्रम के बाद ही आगे क्या करना है इस पर निर्णय लूंगी।
2018 बैच के डिप्टी कलेक्टर निशा बागरे 4 साल तक आमला जिला बैतूल में पदस्थ हैं, और उन्हें आमला की आबोहवा इतनी पसंद आई कि वही इन्होंने बसने का निर्णय ले लिया।
उनकी जन्मभूमि बालाघाट जिला है। इंजीनियर की पढ़ाई पूरी करने के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया।
