सार :

गर्मी के मौसम की भीषण शुरुआत हो चुकी है इसी के बीच अब धीरे-धीरे तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है मौसम विभाग द्वारा चेतावनी भी जारी कर दी गई है लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है जब ज्यादा जरूरी काम होता भी दोपहर के समय घर से निकलना अब सही होगा आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है लगातार तापमान ऊपर चढ़ता जा रहा है। साथ ही गर्म लपटों ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा भी सावधान किया गया है कि दिन के समय तेज धूप में घर से निकला न जाए जब कोई जरूरी काम हो तभी यह निर्णय लेना सही होगा। 20 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, कई शहरों में तापमान 42°C-43°C के पार पहुंच गया है। विदिशा, खजुराहो, और उमरिया सबसे गर्म हैं। मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, आसमान साफ़ रहेगा।

मध्य प्रदेश में आसमान से आग बरसने लगी है. इस सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ है। भोपाल, इंदौर समेत 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रतलाम में 42.8 डिग्री और दमोह और मंडला में तापमान 42 डिग्री पार रहा। गर्मी से बचाव के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। अगले तीन दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के 16 जिलों में लू की चेतावनी :

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर पलटी मारता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी के बीच अब अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग हालात बन गए हैं। एक तरफ जहां कुछ जिले लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर बादल और बारिश की संभावना ने राहत की उम्मीद जगाई है। रविवार को निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के 6 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बदलते मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि कुछ दिन पहले तक लगातार तेज गर्मी का असर था।

सबसे ज्यादा चर्चा रतलाम की रही, जहां इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में इस साल पहली बार है जब पारा इस स्तर तक पहुंचा है। इसके अलावा उमरिया में 43.8 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री भीषण गर्मी की चपेट में रहे।अगर अन्य जिलों की बात करें तो खजुराहो (छतरपुर) में 42.9 डिग्री, गुना में 42.8 डिग्री, दतिया में 42.6 डिग्री, दमोह-नौगांव में 42.5 डिग्री और टीकमगढ़-सतना में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 41.9 डिग्री तक पहुंचा। भोपाल में 41.4 डिग्री, जबलपुर में 41.7 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री और उज्जैन में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *