सार :
देश में गर्मी ने अपने पैर पसार लिए हैं, लेकिन इसके चलते बड़ा बार मौसम बदल रहा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बादल बरस रहें हैं। मध्य प्रदेश में भी एक बार फिर मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। अप्रैल माह में दूसरी बार बारिश वाले मौसम की संभावना बन रही है। तो कहीं लू चलने से लोग परेशान हैं। तो आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में 21 अप्रैल के दिन भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी से बचाव के लिए कहा गया है, क्योंकि तापमान में इजाफा होने से अब दोपहर के वक्त सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। ग्वालियर चंबल और इंदौर जबलपुर संभाग के साथ-साथ उज्जैन संभाग में तेज गर्मी की संभावना है। एमपी के 20 से ज्यादा जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 22 अप्रैल 2026, बुधवार से आगामी 24 घंटों के लिए मालवा और ग्वालियर-चंबल क्षेत्रों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेश के इन 10 शहरों में टेंपरेचर पिछले दिनों के मुकाबले और बढ़ेगा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन के तापमान में भी इजाफा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में भीषण गर्मी की संभावना बन रही है। क्योंकि तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से सूरज के तेवर अब तीखे होते जा रहे हैं। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। जिससे यहां तेज गर्मी हो रही है। मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिला सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है। यहां का तापमान 43 डिग्री तक चला गया है जबकि भोपाल से ग्वालियर तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि यहां का तापमान लगातार बढ़ रहा है।
मौसम विभाग ने इन जिलों को किया अलर्ट :
एमपी के 20 से ज्यादा जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और पश्चिम की तरफ से आ रही गर्म हवाओं ने भीषण गर्मी का दौर शुरू कर दिया है। तेज हवाओं की वजह से तापमान में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने एमपी के 20 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। रतलाम, झाबुआ, धार, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अलीराजपुर जिलों में लू चलने की संभावना बन रही है। मध्य प्रदेश में जिस हिसाब से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। उससे तापमान अगले कुछ दिनों में 45 डिग्री तक जाने की संभावना बन रही है। राज्य के बड़े शहरों में तापमान अब लगातार बढ़ना शुरू हो गया है।
