सार :
भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पैर पसारने लगी है सूरज आग उगलने लगा है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है लोगों का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है मौसम विभाग द्वारा भी लोगों को ऐसे मौसम में घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है आगे चलकर यह तापमान और भी ऊपर जा सकता है इसीलिए सतर्क हो जाइए और मौसम की जानकारी के लिए जाने पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर जारी है, कई जिलों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है और भोपाल में पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में भी गर्मी का असर तेज है। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 4.4 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया मौसम में यह अचानक बदलाव लोगों को दिन और रात दोनों समय परेशान कर रहा है। मंगलवार को भी दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर ज्यादा रहा और पारा 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बादल छंटने के कारण रात का तापमान गिरा है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बादल छंटने के कारण रात का तापमान गिरा है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. भोपाल में भी तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
इन जिलों में तापमान हुआ 40° पार :

भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है और कई जिलों में तो पारा 43 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में “आसमान से आग बरसने” जैसी स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल में भी गर्मी का असर तेज है। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 4.4 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में यह अचानक बदलाव लोगों को दिन और रात दोनों समय परेशान कर रहा है। मंगलवार को भी दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर ज्यादा रहा और पारा 40 डिग्री के पार चला गया।
प्रदेश के अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है. नर्मदापुरम में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा सीधी में 42.6 डिग्री, नौगांव में 42.5 डिग्री, रायसेन में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री, सतना में 41.6 डिग्री और दमोह में 41.4 डिग्री तापमान रहा है. भोपाल और ग्वालियर में 40.2 डिग्री, जबलपुर में 40.6 डिग्री और इंदौर में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम नजर आ रही है और लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजें और छांव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की संभावना कम बताई है।
