सार :
देश में गर्मी की तेवर लगातार दिखे होते जा रहे हैं। लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है देश के कुछ राज्यों में मौसम विभाग में राहत की खबर दी है इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार हैं तो वहीं भारत के हृदय प्रदेश में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मध्य प्रदेश में तापमान ने सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच चुका है इसी के साथ जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
देश के मैदानी राज्यों में सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। गर्मी ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं तो वही पहाड़ी राज्यों में कुछ राहत नजर आ रही है। मौसम विभाग ने उत्तरी राज्यों में गर्मी से राहत के संकेत दिए हैं इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ हल्की बौछार तापमान में राहत दिला सकती है। वहीं अगर हम भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ चुका है तापमान सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ 44 से 46 डिग्री तक पहुंच चुका है मौसम विभाग का कहना है रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच आसमान में कुछ बादल छाए रहेंगे जिसे तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है लेकिन 2 में तक इसी तरह तीखी गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
आज यानी 30 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और 40°C के आसपास तापमान के साथ मौसम मुख्य रूप से साफ और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जिलों में शाम को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान 43 से 44°C के बीच रहने का अनुमान है। आज तेज धूप और 40-42°C+ तापमान के कारण लू की स्थिति बन गई है। कुछ जिलों में आंधी के साथ धूलभरी हवाएं चलने की संभावना।
प्रदेश की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड :

देश के साथ-साथ प्रदेश में भी हर साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है, प्रदेश के कुछ दिलों में अप्रैल माह में ही तापमान 46 डिग्री तक पहुंच चुका है जो अब तक का अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिसमें खजुराहो, नौगांव, दमोह और नर्मदापुरम जैसे शहरों में पारा 43-46°C से ऊपर जा रहा है। और खजुराहो में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। अगर हम आज की बात करें तो आज राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ है, और अधिकतम तापमान 39°C से 42°C के बीच रहने का अनुमान है।

तापमान बढ़ने के साथ बरतनी होगी सावधानी :
प्रदेश में तेज गर्मी ने लोगों का जीना दूबर कर दिया है लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया है मौसम विभाग द्वारा भी चेतावनी जारी की गई है कि दिन के समय बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकल जाए। प्रदेश में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ चुका है लगातार लू चल रही है। दोपहर में सड़क सुनसान नजर आ रही है मानो धूप ने लॉकडाउन लगा दिया हो। मौसम विभाग द्वारा सावधानी बरतने को कहा जा रहा है और चिकित्सकों द्वारा अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने की बात कही जा रही है अतः अधिक से अधिक पानी पिए।
मौसम विभाग ने दी राहत की खबर :
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे साथ ही आंधी तूफान के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती है जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। 10-15 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलेंगी।कुछ जिलों में आंधी के साथ धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों की बात करें तो उत्तरी राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं जिससे इन राज्यों में गर्मी से कुछ राहत नजर आ रही है वहीं तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है।
