दैनिक राशिफल से जाने आपका दिन कैसा रहेगा । आज ग्रहों की स्थिति जीवन में एक नई मैच्योरिटी और साहस लाने की दिशा में इशारा कर रही है। आज 8 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए विशेष रहने वाला है क्योंकि आज चंद्रमा का गोचर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मकर राशि में होने जा रहा है। ऐसे में मकर राशि में चंद्रदेव का गोचर जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाएगाआईए जानते हैं प्रत्येक राशि का राशिफल।

8 मई 2026 की दैनिक राशिफल ;

  • मेष (Aries ♈) : आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बड़ा ही शुभ रहने वाला है। आज आपकी किस्मत बहुत साथ देगी, है कार्य में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है।
  • वृषभ (Taurus ♉) : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा खर्चीला रहने वाला है आज आपको हाथ खींच कर चलना होगा। अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में बारीकियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • मिथुन ( Gemini ♊) : आज मिथुन राशि के जातकों को अपने निर्णय सोच समझ कर लेने की जरूरत है यह आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं।
  • कर्क ( cancer ♋) : आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा होने वाला है आज आपके लंबे समय से टल रहे काम पूरे होंगे। भावनाओं को नियंत्रित रखकर कार्य करें, सफलता मिलेगी।
  • सिंह ( Leo ♌) : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है आज आपको हर कार्य में सफलता मिलने के अवसर दिखाई दे रहे हैं। करियर और परिवार दोनों मोर्चों पर सफलता मिलने की उम्मीद है।
  • कन्या ( virgo ♍) : कन्या राशि के जातकों के लिए आज मेहनत का दिन होने वाला है। आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा इसीलिए हर काम में सच्चाई और मेहनत से डटे रहे।
  • तुला ( Libra ♎) : आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी खास काम से संतोष मिलेगा।
  • वृश्चिक ( Scorpio ♏) : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दिन संतुलित रहेगा।
  • धनु ( Sagitarious ♐) : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए निर्णय लेने वाला होगा इसीलिए आज अपने निर्णय सोच समझ कर और समझदारी से लें। और आज का दिन आपके लिए आगे बढ़ने के लिए अच्छा है।
  • मकर ( Capricorn ♑) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ होगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि में ही है लेकिन इसके प्रभाव से घमंड बढ़ सकता है इसीलिए सोच समझकर कार्य करें।
  • कुंभ ( Aquarius ♒) : आज का दिन राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है आज आपको अनुशासन के साथ काम करना होगा।
  • मीन ( Pisces♓) : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है आर्थिक मामले में सोच समझकर निर्णय ले रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *