24 मई रविवार 2026 का दैनिक राशिफल;

आज दिन रविवार, 24 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी और इस दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। आर्थिक स्थितियां मजबूत रहेंगी और आय के स्तोत्रों में कई राशि वालों को इजाफा देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों अचानक धन लाभ के योग और निवेश से फायदा मिलता है।

  • मेष राशि (Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उत्साह से भरे होंगे आप, पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। दिल की बात तुरंत ज़ुबान पर लाने की आदत किसी छोटी बात को बड़ा बना सकती है। घर में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
  • वृषभ राशि(Taurus ) ♉ : आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य का साथ मिलता नजर आ रहा है। आज का दिन शुभता का संकेत दे रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश का सपना पूरा होने के योग हैं। बिजनेस में रफ्तार पहले से बेहतर रहेगी। खुद के और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • मिथुन राशि ( Gemini ) ♊ : आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहने वाला है। मुश्किल से मुश्किल बात को भी हंसते-हंसते समझा लेना आज आपकी सबसे बड़ी खूबी होगी। नए लोगों से नेटवर्क बनाने और मार्केटिंग के लिए दिन बेस्ट है। सेहत अच्छी रहेगी।
  • कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आपकी सलाह लोगों के काम आएगी लेकिन आज आप थोड़े ज्यादा भावुक हो सकते हैं। आपके काम की रफ्तार बहुत बढ़िया है। आपका मूड जैसा रहेगा, आपकी सेहत भी वैसी ही रहेगी।
  • सिंह राशि (leo ♌): आज सिंह राशि के जातकों का दिन एनर्जेटिक और शानदार रहने वाला है। आपका कॉन्फिडेंस देखकर लोग खुद-ब-खुद आपके पीछे चलेंगे। नए-नए आइडियाज आयेंगे। छोटी-मोटी कमियों या आलोचनाओं पर तुरंत गुस्सा न करें। आज आपको कोई बढ़िया बोनस या इंसेंटिव मिल सकता है।
  • कन्या राशि virgo ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन जलवे बिखेरने वाला होगा। आज लोग आपके सिक्स सेंस की दात देंगे। अपनी सोच पर भरोसा रखें। अगर आपका शरीर थकान का इशारा दे रहा है, तो जिद छोड़कर आराम करें। कुछ मिनट बिल्कुल शांत बैठकर मेडिटेट करें।
  • तुला राशि libra ♎: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। रूठे हुए लोगों को मनाना आज आपके लिए बहुत आसान होगा। आज टीम वर्क ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। फाइनेंशियल फ्रंट पर दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।
  • वृश्चिक राशि scorpio ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा कमाने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
  • धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और किसी भी तरह के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपनी बुद्धि के बल पर आप सब संभाल लेंगे।
  • मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज एक साथ कई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अपनी कार्यप्रणाली पर नियंत्रण रखें। धैर्य से काम लें।
  • कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुख बढ़ेगा, लोगों को खुश रखने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थितियां मजबूत होंगी। किसी को धन उधार देने से बचें। अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। कर्ज लेकर व्यापार में पैसा ना लगाएं।
  • मीन राशि ( pisces ) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला होगा। धन लाभ के लिए प्रयास बढ़ाना होगा। सुख के साधनों पर धन खर्च होगा। परिवार वालों के साथ घूमने जाएंगे। अपना खान-पान ना बिगड़ने दें। दूसरों की मदद करने और प्रॉब्लम्स सॉल्व करने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *