Bhopal :- 27 जून को मध्यप्रदेश के की राजधानी भोपाल में नरेंद्र मोदी का रोड शो है जिसको दो बार कैंसिल किया जा चुका है लेकिन अब रोड शो का रास्ता तय हो गया है जो भोपाल में राजभवन से लेकर लाल परेड ग्राउंड तक 350 मीटर का होगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नरेंद्र मोदी का 27 जून को रोड शो है जिसका रास्ता बनाने में काफी दिक्कतें आई जिसके बाद इसे दो बार कैंसिल भी किया जा चुका है परंतु अब यह रास्ता तय हो गया है और इस रोड शो का प्रारंभिक बिंदु राज भवन होगा तथा यह लाल परेड ग्राउंड पर जाकर खत्म होगा इस रोड शो में नरेंद्र मोदी लगभग 350 मीटर का रास्ता तय करेंगे इसके इसमें सुरक्षा के मद्देनजर दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात होगा रास्ते में दोनों तरफ से वेरी केयरिंग होगी मोदी के कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर 26 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल आ रहे हैं वह इसी दिन शाम को पार्टी के बड़े नेताओं के साथ चुनावी बैठक भी कर सकेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा शनिवार को रोड शो में होने की जानकारी दी उन्होंने कहा कि अमेरिकी यात्रा से लौटने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी सीधे मध्यप्रदेश के सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे भोपाल में बूथ विस्तारक अभियान का बड़ा आयोजन लाल परेड ग्राउंड में होगा इससे पहले वे आरके एमपी स्टेशन से भोपाल इंदौर इंदौर जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और भारत और मोदी भोपाल से शहडोल जाएंगे वहां सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन का राष्ट्रीय कार्यक्रम लांच होगा शर्मा ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में मोदी भाजपा के अंतिम छोर की इकाई बूथ कार्यकर्ताओं से भोपाल में संवाद करेंगे और देश भर के चयनित 3000 कार्यकर्ता भोपाल में रहेंगे देश भर में 1000000 वूत के कार्यकर्ता वर्चुअल जुड़ेंगे मोदी के कार्यक्रम राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष तरुण चुग सुनील बंसल विनोद तावडे के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के साथ प्रभारी व सह प्रभारी व मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *