मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल के तहत अब हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को टेबलेट लेना होगा।स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें ₹10000 दिए जाएंगे। इसके बाद अगर भी एडवांस टेबलेट लेते हैं तो , इसकी अतिरिक्त राशि शिक्षकों को ही देनी पड़ेगी।
इसी के साथ 4 साल की समय सीमा में टेबलेट अगर छतिग्रस्त और गुम हो जाता है तो निर्धारित स्पेसिफिकेशन का टेबलेट शिक्षक के द्वारा खुद के पैसे से लिया जाएगा।
टेबलेट को शिक्षकों को ही खरीदना होगा ,इसके भुगतान संबंधी कार्यवाही “एम शिक्षा मित्र एप उपलब्ध प्रतिभूति मॉड्यूल” के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर से निर्धारित न्यूनतम स्पेसिफिकेशन के अनुसार संबंधित शिक्षक के द्वारा टेबलेट खरीदा जाएगा।
