25 मई रविवार 2026 का दैनिक राशिफल;

आज दिन सोमवार, 25 मई को दिन गंगा दशहरा और नौतपा का पहला दिन होने से आध्यात्मिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा दोपहर से पहले सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 

  • मेष राशि (Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर तरीक़े से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। लंबे समय से अटके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। व्यापार में धन लाभ और आमदनी बढ़ने के योग हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आज रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं।
  • वृषभ राशि(Taurus ) ♉ : आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आज मिला जुला नजर आ रहा है। सम्मान में वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें और व्यापार में उधार लेकर पैसा लगाने से बचे।
  • मिथुन राशि ( Gemini ) ♊ : आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपकी सुख-सुविधाओं और धन के आगमन में सुधार होगा। करियर की पुरानी समस्याएं हल होंगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी जरूर बरतें।
  • कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी और मानसिक चिंताएं दूर होंगी। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
  • सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन शानदार रहने वाला है। आज का दिन सफलता और मान-सम्मान दिलाने वाला साबित हो सकता है। रवि योग आपकी नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। व्रज योग के प्रभाव से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
  • कन्या राशि (virgo) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। रवि योग से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। व्रज योग आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहा है।
  • तुला राशि (libra) ♎: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा और दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। व्रज योग के कारण पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। योग के प्रभाव से करियर में उन्नति के अवसर बन सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। आज किसी पुराने कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रवि योग आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। व्रज योग के प्रभाव से विवादों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहतर रहेगा। आज साझेदारी के कामों में लाभ मिल सकता है। रवि योग वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ाएगा। व्रज योग के कारण काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।
  • मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। रवि योग कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत दिला सकता है। व्रज योग आपको अनुशासन और संयम बनाए रखने की सलाह देता है। सेहत का ध्यान रखें।
  • कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। रवि योग प्रेम संबंधों में मजबूती लाएगा। व्रज योग के कारण संतान पक्ष से थोड़ी चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
  • मीन राशि ( pisces ) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा। आज परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। रवि योग से कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिल सकती है। व्रज योग के प्रभाव से मानसिक तनाव कम होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं।

नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *