31 मई 2026 दिन रविवार का दैनिक राशिफल;
आज 31 मई 2026 दिन रविवार विशेष रहने वाला है। आज ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर सिद्ध और शिव योग बन रहे हैं।, जानें सब विस्तार पूर्वक। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आईए जानें आज का दैनिक राशिफल।
- मेष राशि (Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा l पुराने काम पूरे होने से राहत मिलेगी l व्यक्तिगत मामलों में थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं l गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- वृषभ राशि(Taurus ) ♉ : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। काम में मन लगेगा और रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे l किसी करीबी से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी l लव लाइफ और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी l
- मिथुन राशि ( Gemini ) ♊ : आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यस्तता बनी रहेगी। कामकाज की अधिकता के कारण भागदौड़ बनी रह सकती है l कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है l पैसों से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें l
- कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। भावुक होकर महंगी लग्जरी चीजों पर पैसा बर्बाद न करें। लव लाइफ में गहरा और रोमांटिक मोड़ आ सकता है। सेहत के मोर्चे पर मानसिक स्थिति का सीधा असर शरीर पर पड़ेगा, इसलिए मन को शांत रखें। दूसरों की समस्याओं का बोझ सिर पर न उठाएं ।
- सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक नज़रिये से पुराने निवेशों या कमर्शियल नेटवर्क की वजह से अच्छा धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। लव लाइफ में धैर्य से काम लेना होगा।
- कन्या राशि (virgo) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन बेहतर रहने वाला है। काम को बारीकी से करने की कला के कारण कार्यक्षेत्र पर प्रशंसा मिलेगी। ध्यान रहे, क्षमता से अधिक काम की जिम्मेदारी सिर पर न लें। मानसिक थकान या नींद में कमी हो सकती है।
- तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा। दिन ऊर्जावान रहेगा l करियर के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं l स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें l लंबी यात्राओं से बचें। संबंधों में मधुरता रहेगी। अपनो के साथ सैर पर निकल सकते हैं।
- वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण है l कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है l कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी l मन प्रसन्न रहेगा l दूसरों की बातों को बहुत ज्यादा दिल पर लेने या आलोचना होने पर तुरंत डिफेंसिव होने से बचें।
- धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। शारीरिक थकान या भावनात्मक अकेलेपन का अहसास करा सकती है। पुरानी बीती बातों को सोचकर समय बर्बाद न करें। रिश्तों में गहरा आपसी लगाव और गज़ब का तालमेल देखने को मिलेगा।
- मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है l कार्यों में सफलता मिलेगी l व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें
- कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभदायक रहेगा l निवेश से फायदा होगा l अपनी सूझबूझ से बिगड़े काम बना लेंगे l सेहत अच्छी रहेगी मन प्रसन्न रहेगा। संबंधो में मधुरता रहेगी।
- मीन राशि ( pisces ) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज का तनाव थोड़ा बढ़ सकता है l जिम्मेदारियों को निभाने में धैर्य रखें l सेहत का विशेष ध्यान रखें। लव लाइफ में शाम का समय पार्टनर के साथ शांति से बिताएं, इससे आपसी बॉन्ड मजबूत होगा।
नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।
