सार :
बीते दिनों देश भर में भीषण गर्मी का तांडव देखा गया, आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। अब फर्ज गाड़ी पटरी पर आती नज़र आ रही है। मौसम का मिज़ाज बदल गया है। देश भर में गर्मी से राहत मिली है मौसम के बदलने से और बारिश से तापमान में गिरावट आई और गर्मी से छुटकारा मिला। मौसम विभाग द्वारा पुर्वानुमान में शामिल हैं आने वाले दिनों का मौसम जानें पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
बीते दिन देश के कई राज्यों में बारिश हुई जिससे अचानक मौसम का मिज़ाज ही बदल गया। तापमान में गिरावट आई और भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं लोग ऐसे मौसम में घरों से बाहर निकलते और बारिश, सुहावने मौसम का लुफ़्त उठाते नज़र आए। तेज हवाएं गर्मी और लू को उड़ा कर ले गईं। कुछ जगहों पर तो आंधी की रफ्तार 70 किमी/घंटे तक रही। आज रविवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा, सुबह से ही मौसम में ठंडक है और मौसम सुहावना बना हुआ है। दोपहर में हर जगह का तापमान बढ़ेगा लेकिन शाम और रात आते आते तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। तेज़ आंधी तूफान और बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में घर से निकले तो मौसम का जायज़ा लेकर निकले।

भीषण गर्मी से मिली राहत :
देश में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। अगले 20 घंटों के भीतर देश के 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। तप रही देश की राजधानी दिल्ली के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से लेकर तेज बारिश की गतिविधियां देखी जाने लगीं है। मौसम का मिज़ाज बदल गया है तापमान में भारी कमी आ गई है। कई जगह शनिवार शाम से मौसम बदल गया और बारिश हुई।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज आसमान में बादल रहेंगे। हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अब देश में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सभी को गर्मी से राहत मिली है। ओर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिणी राज्यों तक मौसम बैज्ञानिकों ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश :

देश के पहाड़ी राज्यों में ठंडी हवाएं और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में भी मौसम सुहावना रहेगा। राजस्थान और पंजाब: राज्य के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के कई हिस्सों में दिन में उमस के बाद शाम को तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज आसमान में बादल रहेंगे। हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर आंधी की रफ्तार 70 किमी/घंटे तक जा सकती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और कानपुर समेत आस-पास के जिलों में 31 मई को दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी :
उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने और ओले गिरने के साथ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, रामबन और पुंछ सहित पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान में रेत भरी आंधी तूफ़ान :
राजस्थान में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी तूफान के साथ कई इलाकों में बारिश हुई है। राजस्थान के कुछ जिलों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। अचानक तेज गति से धूलभरा तूफान आ गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा। रेतीला तूफान इतना तेज था कि आसमान धूल के गुबार से लाल नजर आने लगा और चारों ओर मिट्टी ही मिट्टी दिखाई देने लगी। अचानक आए इस बवंडर के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
