सार :
देश भर में गर्मी से सभी का हाल बेहाल है। इस भीषण गर्मी ने देश वासियों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना तक बंद हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा एक राहत की ख़बर दी है। इस भीषण गर्मी में अब जल्द ही बारिश देखने को मिलेगी। लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं इस बीच बारिश सच में राहत की ख़बर है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।
विस्तार :
देश के साथ साथ नौतपा के बीच मध्यप्रदेश में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। एमपी के खजुराहो और नौगांव में तो तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं अन्य जिलों में तापमान 44 से 45 तक पहुंच गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने 48 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था। वहीं 29 मई से कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है जो इस भीषण गर्मी के बीच बहुत ही राहत की ख़बर है। वहीं भिंड में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि दमोह में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में शाम के समय तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन बिजली गिरने और तेज आंधी का खतरा भी बना रहेगा।
कहीं बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है तो कहीं गर्मी से अस्पतालों में हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच लू का सबसे ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। और यही बेहतर होगा कि सरकार द्वारा जारी एक की गई गाइडलाइन को फ़ॉलो किया जाए।
आज से बदलेगा मौसम कहीं बादल तो कहीं बारिश :

प्रदेश भर में अब जल्द ही मौसम बदलने वाला है और कुछ जिलों में यह दिखने भी लगा है। बता दें की मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 28 मई से 1 जून तक गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि इसके साथ ही कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा रहने और झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।
तापमान में आएगी भारी कमी :
मध्य प्रदेश में अब मौसम बदलने वाला है और लोगों को भारी गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है। कई जिलों में मौसम बदलने भी लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अब मध्य प्रदेश मैं तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। यह प्री मानसून घटनाएं बताई जा रही है। ऐसा होने से भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी ही साथ ही तापमान में भी भारी कमी आने की सम्भावना है। बता दें कि अभी तापमान 43, 44, 45, 46 और कहीं कहीं 47 तक पहुंच गया है। लेकिन अब तापमान में 5 से 6° तक की कमी होने की सम्भाना है। बता दें कि तापमान के 36° तक पहुंचने का अनुमान है।
एमपी में कब दस्तक देगा मॉनसून :
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है इस भीषण गर्मी से मॉनसून ही छुटकारा दिला सकता है। IMD के मुताबिक इस बार मानसून तय समय से पहले केरल पहुंच सकता है। बता दें कि मॉनसून 10 से 16 जून के बीच मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है प्रदेश के सबसे पहले खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर में मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
