सार :

देश के मौसम का मिजाज हमेशा बदलता नज़र आ रहा है। कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं तेज़ आंधी तूफान। यह सभी प्री मॉनसून गतिविधियां बताई जा रही हैं। देश के कुछ राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है imd ने इन राज्यों में तेज़ आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी दी है। वही कई राज्यों में प्री मॉनसून बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी विस्तार से।

विस्तार :

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में 2 से 5 जून के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत में यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, समेत गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत में मानसूनी घटनाएं देखी जाने लगी है तो वही अन्य राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पहाड़ी राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम में बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। वहीं मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय होने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

इंतज़ार हुआ खत्म केरल समेत कई राज्यों में मानसूनी बारिश :

भारत में मौसम इस समय दोतरफा स्थिति से गुजर रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी से गर्मी में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं मध्य और दक्षिण भारत में भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून की आहट के साथ उत्तर-पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना है। वही इन जगहों पर लोगों को चेतावनी दी है कि बिजली कड़कने और तूफान के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न खड़े हों।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं, जिससे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। दक्षिण भारत में मानसून की प्रगति के साथ कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *