सार :

प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में कई राजों से पर्दा फाश हुआ है। सीबीआई रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद जब सास और पति समर्थ को अदालत में पेश किया तब कई राज़ खुले सबने अपने पक्ष रखे। अब सीबीआई की विशेष अदालत ने ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आईए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से।

विस्तार :

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मर्डर केस में आरोपी पति समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि सीबीआई रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को सीबीआई ने दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट रूम में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस भी हुई। सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट परिसर में उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। तो वहीं जांच के दौरान समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह ने अपने खिलाफ लगाए गए मारपीट तथा सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया है। दोनों का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे। सीबीआई आरोपियों के बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान कर रही है।

नौकरी और आर्थिक परेशानियों की भी हो रही जांच। जांच में यह भी सामने आया है कि ट्विशा शर्मा जिस कंपनी में काम कर रही थीं, वहां से उन्हें पिछले छह-सात महीनों से नियमित वेतन नहीं मिला था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या आर्थिक तनाव, व्यक्तिगत संबंधों में विवाद या अन्य परिस्थितियों का उनकी मानसिक स्थिति पर कोई असर पड़ा था।

सास और पति समर्थ सिंह को भेजा जेल :

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ ट्वीशा मर्डर केस में अब त्वीशा के घरबालो को कुछ राहत मिले। बता दें कि मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बहुचर्चित मामले में सीबीआइ जांच के बाद अब उनके सास और पति को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि न्यायिक हिरासत में भेजी गई उनकी जज सास गिरिबाला सिंह को जेल में ‘कैदी नंबर 71/26’ आवंटित किया गया है। वहीं उनके बेटे और सह-आरोपित समर्थ सिंह को ‘कैदी नंबर 1782/26’ दिया गया है। मंगलवार को अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश मिलने के बाद सीबीआई की टीम दोनों आरोपितों को भोपाल सेंट्रल जेल लेकर पहुंची। जेल के मुख्य द्वार पर उस समय कुछ देर तक असहज स्थिति बनी रही, जब मीडिया की मौजूदगी देखकर पूर्व जज गिरिबाला सिंह वाहन से उतरने को तैयार नहीं हुईं।

गिरिबाला सिंह को सुरक्षा नियमों के तहत वाहन से उतरकर पैदल प्रवेश करने के लिए कहा गया। लेकिन बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और वाहन से बाहर आने से इंकार कर दिया।जेल प्रशासन ने दोनों आरोपितों को अलग-अलग वार्ड में रखा है। पूर्व जज गिरिबाला सिंह को महिला वार्ड के ‘अ खंड’ में रखा गया है, जबकि समर्थ सिंह को ‘ब खंड’ स्थित मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *