सार :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया त्वीशा शर्मा मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। धीरे-धीरे कई पर्दे खुलते जा रहे है अब एक वीडियो सामने आया है जिसे पूरा कैसे हिला कर रख दिया है। साथ ही ट्विशा शर्मा और उनकी मां की चैट भी सामने आई है इससे कई पत्ते खुलते जा रहे हैं। वहीं त्विशा के माता पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं। आइए जानते हैं पुरा मामला विस्तार में।

विस्तार :

भोपाल में मॉडल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। परिवार इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बता रहा है। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह (रिटायर्ड जज) पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ट्विशा और समर्थ डेटिंग एप के जरिए मिले थे दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी, लेकिन शादी के 5 महीने बाद ही उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आत्महत्या में इस्तेमाल बताई जा रही नायलॉन बेल्ट पोस्टमार्टम के दौरान पेश नहीं की गई। दूसरी ओर, आरोपी सास द्वारा कोर्ट में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताए जाने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।

ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष को बताया आरोपी :

ट्विशा की मौत के बाद उनके परिवार ने ससुराल वालो पर मौत का आरोप लगाया है। समर्थ ( ट्विशा का पति) का परिवार उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहा था। ट्विशा का भाई भारतीय सेवा में मेजर है, परिवार के दबाव के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया। लड़की के परिवार की मांग है कि इसका एक बार फिर से दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम किया जाए। लड़की का परिवार न्याय की गुहार लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी पहुंचा था। इसके अलावा ट्विशा संदिग्ध मामले में जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। ट्विशा का परिवार कैसे को उत्तर प्रदेश ट्रांसफर करने और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है। भोपाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के समय फांसी वाला बेल्ट एम्स हॉस्पिटल नहीं भेजा, हालांकि बाद में फांसी वाला बेल्ट भेजा गया। पीएम के समय बेल्ट नहीं होने की वजह से डॉक्टर फांसी के साधन और गर्दन पर बने निशान का मिलान नहीं कर पाए। बेल्ट ना होने की वजह से लिगेचर मार्क का वैज्ञानिक मिलान और उसका माप भी नहीं हो सका।

संदिग्ध वीडियो आया सामने :

अब इस मामले में एक वीडियो सामने आया है जिसमें मौत से पहले त्वीशा को देखा जा रहा है और फिर उसके शव को पति समेत 2 लोग सीढ़ियों से नीचे लाते नजर आ रहे हैं। बीच में वह उसे cpr भी देते नजर आए। बता दें कि ट्विशा भोपाल छोड़कर अपने माता पिता के पास दिल्ली जाने ही वाली थी की उससे पहले ही उनकी संदिग्ध मौत केस सामने आ गया। यह एक हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से पूरे देश में चर्चित है। ट्विशा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा और मां रेखा शर्मा ने बेटी को न्याय दिलाने की मांग तेज करते हुए आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में मामले की जांच प्रभावित हो रही है। परिवार ने कहा कि उनकी बेटी के चरित्र पर सवाल उठाकर मामले को भटकाने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनका पूरा फोकस निष्पक्ष जांच और न्याय पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *