04 जून 2026 दिन गुरुवार का दैनिक राशिफल;
आज 04 जून 2026 दिन गुरु वार सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्र देव आज भी धनु राशि से मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं, इससे शुभ शुक्र योग बन रहा है। आईए जानें आज का दैनिक राशिफल।
- मेष राशि ( Aries )♈ : के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। लंबित कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
- वृषभ राशि(Taurus ) ♉ : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बड़ा ही शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
- मिथुन राशि ( Gemini ) ♊ : आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा। आज धन के मामले में थोड़ा संभलकर चलें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
- कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन करियर और व्यापार के लिए दिन शानदार रहेगा। नए अवसर सफलता दिलाएंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ लाभ होगा। व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपके लिए अच्छा लाभ होने का योग बना हुआ है।
- कन्या राशि (virgo) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। धैर्य से काम लें, प्रगति के योग हैं। भावनात्मक सपोर्ट और सुकून मिलेगा। वैवाहिक जीवन में पार्टनर से सहमति होगी। प्रॉपर्टी से होगा बड़ा लाभ, व्यवहार में रखें विनम्रता।
- तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहद जरूरी है। अचानक कहीं दूर से कोई अच्छी और सुखद खबर प्राप्त होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपके पुराने रुके हुए काम आज दोबारा बनने लगेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आज क्रोध से बचें।
- वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन ठीक गुजरेगा। आपको अपने अनावश्यक खर्चों को पूरी तरह कंट्रोल करना होगा, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। अपने ज्ञान और हुनर को और अधिक बढ़ाने का यह बिल्कुल सही समय है। व्यापार से जुड़े अपने सभी कार्य आज बेहद सावधानी से करें।
- धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अपने करियर को आगे बढ़ाने का यह बेहद उत्तम समय है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आज किसी काम के सिलसिले में की गई यात्रा से बड़ा फायदा होगा। व्यापार के क्षेत्र में आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ होने का पूरा योग दिखाई दे रहा है।
- मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई होने वाला है। आज रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए बातचीत में सावधानी बरतें। सेहत के मामले में लापरवाही न करें और बाहर के खान-पान से बचें।
- कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आज आपको बड़ा लाभ होने की संभावना है, जिससे मन की पुरानी चिंता दूर होगी। घर में धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- मीन राशि ( pisces ) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बेहद धैर्य से काम करने का है। आज दूसरों से या फालतू के लोगों से उलझने से पूरी तरह बचना होगा। अपने करियर से संबंधित कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में बिल्कुल न करें। अपने शत्रुओं को लेकर आज किसी भी तरह लापरवाह न हों, वे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।
