05 जून 2026 दिन शुक्रवार का दैनिक राशिफल;

आज 05 जून 2026 दिन शुक्रवार सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रदेव आज मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं, इससे शुभ अधि योग बन रहा है। जो मेष, कर्क समेत कई राशियों के लिए शुभफलदायक होने वाला है। आईए जानें आज का दैनिक राशिफल।

  • मेष राशि ( Aries )♈ : के जातकों के लिए आज का दिन शुभफल दायक होगा। आज आपकी आमदनी अच्छी बनी रहेगी, जिससे खर्चों का बोझ महसूस नहीं होगा। परिवार के लोग आपकी राय को महत्व देंगे। बिजनेस में माहौल आपके अनुकूल रहेगा। संबंधों में सुधार होगा।
  • वृषभ राशि(Taurus ) ♉ : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी शांत और संतुलित कार्यशैली आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
  • मिथुन राशि ( Gemini ) ♊ : आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए धन के मामले में बेहद शुभ रहेगा। आज आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी हाइक की खुशखबरी मिल सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
  • कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक मुद्दों पर बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
  • सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन मिश्रित फलदाई होने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। नए लोगों से मुलाकात और नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
  • कन्या राशि (virgo) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहने वाला है। पारिवारिक कार्यों को पूरा करेंगे। संबंधों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें और करियर को लेकर धैर्य बनाए रखें।
  • तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई होने वाला है। आपके भीतर रचनात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन करियर के मामले में आज का दिन शानदार है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आपकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आएगी और आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
  • धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सोच समझकर चलने वाला है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार अवश्य कर लें। सेहत पर ध्यान दें। धैर्य से काम लें, सफलता अवश्य मिलेगी।
  • मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं और शादीशुदा जातकों के लिए समय बहुत उत्तम है। नौकरी में प्रमोशन या कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने की प्रबल संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा।
  • कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई रहेगा। आज संघर्ष करना पड़ सकता है। चुनौतियां आपके सामने होंगी, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे। लव लाइफ मजबूत होगी और आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
  • मीन राशि ( pisces ) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई है। करियर में अपेक्षित सफलता न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन मेहनत जारी रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।

नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *