सार :
मध्य प्रदेश में अब गर्मी से राहत मिल चुकी है। बीते दिनों चली तेज़ आंधी तूफान और बारिश ने गर्मी पर जोरदार प्रहार किया है। प्री मानसून आ चुका है और प्रदेश के लगभग हर ज़िले में प्री मॉनसून गतिविधियां देखी जा रही है। जल्द ही एमपी को मॉनसून कवर कर लेगा। अब आईएमडी ने पुर्वानुमान जारी किया है और बताया है कि कई जगहों पर बारिश-तूफान के साथ ओले गिर सकते हैं। जिससे तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।
विस्तार :
मध्य प्रदेश मैं रोज कहीं ना कहीं बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। बीते दिन बुधवार कोभी कई जगह तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और कहीं-कहीं बौछार हुई जिसे अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई आज भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि यह बारिश की गतिविधियां 5 जून तक जारी रहेगी और तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश में 6 जून 2026 तक प्री-मानसून गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को 39 जिलों में आंधी-तूफान, गरज-चमक, तेज बारिश और कई जगहों पर ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
भीषण लू और नौतपा के बाद बारिश से पूरे प्रदेश में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग और सरकार द्वारा लोगों को सतर्कता भारत ने की हिदायत दी गई है किसानों के लिए भी यही सलाह दी गई है कि ऐसे मौसम में सतर्क रहें। बीते दिन श्योपुर में बुधवार को आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए। IMD ने ऐसे इलाकों में पेड़ों की मजबूती जांचने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
तेज़ आंधी तूफान और बारिश से बदला प्रदेश का मौसम :
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और ओले गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके कारण दिन और रात के तापमान में काफी कमी आई है, जहां पहले लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब मौसम सुहावना हो गया है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और अब लोग मौसम का लुफ़्त उठाने घरों से निकलने लगे हैं। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के घेरे के कारण यह मौसमी उथल-पुथल जारी है। ऐसे में यातायात, कृषि और स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
इन जिलों में आज भी चलेंगी तेज़ हवाएं और बारिश :
प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग भोपाल के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। मौसम विभाग ने 6 जून तक प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर, सागर और चंबल संभाग में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। भोपाल में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी जारी है। अगर हम भोपाल के मौसम की बात करें तो आज 04 जून को तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
बता दें कि मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, नीमच इन जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ 60 किमी/घंटा तक हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा आदि कुल 39 जिलों में बारिश का येलो एलर्ट जारी किया गया है।
