सार :

प्रदेश में प्री मॉनसून बारिश होने से लगभग पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है। अब भीषण गर्मी और लू से पूरी तरह राहत मिल चुकी है। बाजारों में दोबारा रौनक लौट आई है। मौसम विभाग ने आज दिन शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने और इसके साथ जोरदार और कहीं कहीं हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम।

विस्तार :

देश के साथ साथ अंचल में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्मी से राहत मिल चुकी है। अब लगातार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 2 से 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बता दें कि बीते दिन चली धूल भरी आंधी और हल्की बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी, इसके साथ अचानक दिनभर की गर्मी से राहत मिली। बता दें कि आज भी आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी तापमान सामान्य ही रहेगा। अगर हम प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आज 05 जून को तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। अगर हम प्रदेश की राजधानी समेत आसपास के जिलों के तापमान की बात करें तो आज और आने वाले 6 दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 38, 38, 41, 41, 40, 40, 40 डिग्री रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में होगी जोरदार बारिश :

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 45 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में अगले चार दिन तक मौसम बदला रहेगा राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है, लेकिन तेज हवाओं और पेड़ गिरने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर और दमोह जिलों में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उज्जैन, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, पांढुर्णा, सतना, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ,पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

एमपी में कब होगा मॉनसून का आगमन :

देश में मॉनसून केरल के रास्ते एंट्री लेता है। केरल में मानसून की आधिकारिक एंट्री की घोषणा बीते दिन 4 जून को कर दी है। इसी के साथ उत्तर भारत का मौसम भी बदल चुका है। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 45 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगर हम मध्य प्रदेश में मॉनसून के आने की बात करें तो 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में मॉनसून पहुंचने की संभावना है। ओर सितंबर तक यह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *