हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म हुआ है।
वहां से वह मिस्र देश गए, वहां वह 11वीं सदी की अल हकीम मस्जिद भी गए वहां उनके लिए रेड कारपेट बिछाया गया।
मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ द नाइल” से अलंकृत किया। यह मोदी को मिला 13वा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। वहां वह सबसे पुरानी 11 वीं सदी की मस्जिद पर भी गए, भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय ने इसका जीर्णोद्धार कराया था।
