नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में पिछले साल शिवलिंग को अर्पित 100 किलो सोने के आभूषणों में से 10 किलो सोना गायब होने की खबरें सामने आ रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक कमेटी ने रविवार को श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, नेपाल के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में पिछले साल महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान जलहरि नाम का यह आभूषण अर्पित किया गया था।
पशुपतिनाथ क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने कहा है, कि उसने जलहरि के लिए 103 किलो सोना खरीदा था, लेकिन आभूषण में 10 किलो सोना कम है। इस बात की सूचना पाते ही नेपाल सरकार के द्वारा कमेटी बैठाई गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
