06 जून 2026 दिन शनिवार का दैनिक राशिफल;

आज 06 जून 2026 दिन शनिवार सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रदेव आज मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, आईए जानें आज का दैनिक राशिफल।

  • मेष राशि ( Aries )♈ : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है। किसी भी काम में दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। सरकारी कामों के कारण भागदौड़ बढ़ेगी और सेहत भी थोड़ा परेशान कर सकती है।
  • वृषभ राशि(Taurus ) ♉ : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। लेकिन कामों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना परिवार का माहौल बिगाड़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें। बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
  • मिथुन राशि ( Gemini ) ♊ : आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य लेकिन संतुलन वाला रहेगा। खर्च और कमाई दोनों को समझदारी से संभालना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
  • कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और पढ़ाई में मन खूब लगेगा। पुराने कर्ज उतारने की दिशा में भी अच्छी प्रगति होगी। लंबे समय से रुका सरकारी काम पूरा हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में थोड़ा संभलकर चलें, क्योंकि बहस होने की संभावना है।
  • सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन नई उम्मीदें लेकर आएगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। नौकरी से जुड़ा कोई अचानक सफर करना पड़ सकता है। अगर किसी काम को लेकर मन में शंका हो, तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
  • कन्या राशि (virgo) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन गजब की ऊर्जा देखने को मिलेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शानदार है। रुके हुए काम भी तेजी से पूरे होंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन अपने आसपास मौजूद छिपे विरोधियों को पहचानना जरूरी होगा।
  • तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ने से मन खुश रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। पिताजी की कोई बात दिल को थोड़ी ठेस पहुंचा सकती है।
  • वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और प्रमोशन की चर्चा भी हो सकती है।
  • धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए दिल खुश करने वाला दिन साबित हो सकता है। किसी खास इंसान से मुलाकात होने के योग हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।
  • मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। किसी पुराने फैसले को लेकर मन में बेचैनी बनी रह सकती है। परिवार में चल रही गलतफहमियों को खत्म करने की जिम्मेदारी आपको उठानी पड़ सकती है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे।
  • कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में बॉस की बातों को हल्के में लेना नुकसान दे सकता है। आपकी कार्यक्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। पुराने मित्र से मुलाकात दिल खुश कर देगी। घर-परिवार के कामों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
  • मीन राशि ( pisces ) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला तनाव बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाने की जरूरत है। कुछ काम आखिरी समय पर बिगड़ सकते हैं, मन अशांत हो सकता है।

नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *