सार :

एमपी में फिर से गर्मी वापस आ गई है। बीते सप्ताह हुई बारिश से मौसम मे मिठास घुल गई और तापमान सामान्य हो गया था लेकिन जैसे ही बारिश थमी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। रात और सुबह के समय मौसम अच्छा रहता है और दोपहर को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस से हालत खस्ता हो रही है ,अब एमपी में मॉनसून के आने का इंतजार किया जा रहा है। आईए जानते है पूरी खबर विस्तार से।

विस्तार :

प्रदेश में प्री मॉनसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में भीषण गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन उमस ने जीना मुश्किल कर दिया है। एक बार फिर से तापमान बढ़ता नज़र आ रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तो तापमान बढ़ने के साथ साथ गर्म लपटें चलने की खबर तक सामने आई है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में हल्की हल्की बारिश देखी गई जिससे लू का प्रभाव ख़त्म हो गया था। लेकिन जैसे ही बारिश थमी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक बार फिर से गर्मी के तीखे तेवर देखे जा रहे हैं। तापमान बढ़ने लगा है। कुछ क्षेत्रों में लू की चेतावनी जारी की गई है, ऐसा अनुमान है कि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और पश्चिमी भागों में भीषण गर्मी बनी रहेगी जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है। IMD और स्थानीय मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 9 और 10 जून को उत्तरी हिस्सों में हीटवेव का असर दिखेगा। वहीं पूर्वी संभागों में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी रहेगी। वहीं मौसम विभाग द्वारा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लू की चेतावनी जारी की गई है। लू चलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मध्य प्रदेश में कब आयेगा मॉनसून ?

मध्य प्रदेश में दो विपरीत मौसम देखे जा रहे हैं। कहीं उमस और गर्मी लौट आई है तो कहीं बारिश की गतिविधियां जारी है और मौसम सुहावना हो गया है। अब प्रदेश वासी एमपी में मॉनसून आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि देश में मॉनसून केरल के रास्ते एंट्री लेता है। केरल में मानसून की आधिकारिक एंट्री की घोषणा बीते दिन 4 जून को कर दी है। इसी के साथ उत्तर भारत का मौसम भी बदल चुका है। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 45 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगर हम मध्य प्रदेश में मॉनसून के आने की बात करें तो 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में मॉनसून पहुंचने की संभावना है। ओर सितंबर तक यह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *